×

लोकप्रिय भाषा है मराठी : प्राचार्य निलेश पोरे

लोकप्रिय भाषा है मराठी : प्राचार्य निलेश पोरे

लोकप्रिय भाषा है मराठी : प्राचार्य निलेश पोरे

लोकप्रिय भाषा है मराठी : प्राचार्य निलेश पोरे

कोंढवा, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
27 फरवरी कुसुमाग्रज तथा वि. वा. शिरवाडकर का जन्मदिन, मराठी गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में यह दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य निलेश पोरे के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।

मेरी मराठी, प्रतिसाद मराठी, भाषा का मतलब मराठी, बात मराठी, साथ मराठी, जीने का अर्थ मराठी, ऐसा कहते हुए उन्होंने छात्रों से संवाद किया। इसके अलावा मराठी भाषा पर अन्य भाषाओं के प्रभाव के कारण अन्य भाषाओं के कई शब्द मराठी भाषा में लोकप्रिय हो गए हैं। यह विचार ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर के प्राचार्य निलेश पोरे ने व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम के लिए नेहा लिमये को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए अभिजात भाषा क्या है इसकी समीक्षा की। साथ ही कोई भी भाषा शुद्ध या अशुद्ध नहीं होती, बल्कि शास्त्रोक्त और मौखिक भाषा में अंतर क्या होता है वो उन्होंने समझाया। उन्होंने कहा कि अगर हम भाषा में शब्दों की यात्रा, बोलियों की मिठास को समझते हैं, तो हमें अन्य भाषाओं के साथ-साथ अपनी मराठी भाषा से भी प्यार होता है।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा पोवाड़ा, अभंग, काव्यवचन, नाट्यवचन, समूह गान, लेज़ीम, कथक नृत्य जैसी कई प्रतिभाएँ प्रस्तुत की गईं।

इस कार्यक्रम में के.जे. शिक्षण संस्थान के संस्थापक श्री कल्याण जाधव, प्रबंध निदेशक श्रीमती विभावरी जाधव देशमुख ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। यहां इस अवसर पर संस्था संकुल संचालक श्री समीर कल्ला के साथ छात्र, अध्यापकगण और शिक्षकेतर कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सूत्र-संचालन तृतीय वर्ष के छात्र राज बाबजे और आभार प्रदर्शन सेजल मांगसुलीकर ने किया।

Spread the love
Previous post

सरकार ने आधार प्रमाणीकरण अनुरोधों के लिए अनुमोदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आधार सुशासन पोर्टल शुरू किया

Next post

शहीद सौरभ फराटे का 9 साल से ठप शहीद स्मारक का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए : प्रशांत सुरसे

Post Comment