×

‘छत्रपति शिवाजी महाराज समाज गौरव पुरस्कार’ से जीवनरक्षक आजादसिंह बच्चूसिंह टाक सम्मानित

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
छत्रपति शिवाजी महाराज समाज गौरव पुरस्कार से शहीद भगतसिंह जीवनरक्षक फाउंडेशन के जीवनरक्षक आजादसिंह बच्चूसिंह टाक को प्रदान करके विशेष रूप से सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर यहां सीमा सुरक्षा बल 166 चैनल के कमांडेंट वीरेंद्र पाल सिंह, मराठा सेवक विजय बराटे, सीमा सुरक्षा बल 166 चैनल के कांस्टेबल महिपाल सिंह, लोहावट फलोदी के कांग्रेसी मुख्य नेता भजन इसरवाल बिश्नोई, सीमा सुरक्षा बल के उप निरीक्षक विजय कुमार शर्मा, तनोट गांव के सरपंच इंदर सिंह, शिवसेना के अतुल दिघे के साथ अन्य गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

मराठा टाइगर फोर्स द्वारा इस वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट राजस्थान के जैसलमेर स्थित श्री तनोट राय माता मंदिर में आयोजन किया गया था। इस समय आज़ादसिंह टाक को यह सम्मान आपदा प्रबंधन में पिछले 14 वर्षों से उत्कृष्ट कार्य करने के साथ ही विभिन्न दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोगों की जान बचाने के साथ-साथ सड़क, रेलवे, जल दुर्घटनाओं व अन्य घटनाओं में हजारों मृतकों के शव बरामद कर उनके परिवारों एवं पुलिस प्रशासन की सहायता करने के अतुलनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक नियोजन मराठा टाइगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष व राजस्थान राज्य शिवजयंती महोत्सव समिति के प्रमुख संदीप लहाने पाटिल, शरद लोंढे, विशाल लहाने पाटिल, व्यंकटेश देशमुख, रमेश पाटिल, जगदीश दिघे, नरेंद्र मुर्हे, यशवंत जगताप, संपत शिंदे, बबन घाडगे और अशोक देशमुख द्वारा किया गया।

Spread the love

Post Comment