×

साधना कन्या विद्यालय में मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

साधना कन्या विद्यालय में मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

साधना कन्या विद्यालय में मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

साधना कन्या विद्यालय में मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हड़पसर स्थित चंद्रभागा बाबूराव तुपे साधना कन्या विद्यालय और अक्कुताई कल्याणी जूनियर कॉलेज में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।

सर्व प्रथम छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पूजन एवं आरती का भव्य आयोजन किया गया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने पोवाड़ा, भरुड़ और छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति अपना मनोगत व्यक्त किया। अध्यापिका श्रीमती माने टी. वी. ने एक शिक्षक के रूप में शिवाजी महाराज के समग्र जीवन कार्यों की समीक्षा की।

इस अवसर पर यहां विद्यालय के प्राचार्य विट्ठल तुलजापुरे, पर्यवेक्षक छाया पवार, मंदाकिनी शिंदे, संस्था के आजीवन सदस्य लालासाहेब खलाटे, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Spread the love
Previous post

महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, मुंबई डिजिटल मीडिया सोलापुर के जिला अध्यक्ष के रूप में गोरक्ष गायकवाड़ का चयन

Next post

विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों को ‘महा गौरव पुरस्कार 2025’ से किया गया सम्मानित

Post Comment