छात्र रचनात्मकता के साथ प्रतिभा, ज्ञान से विकास की राह पकड़ें : प्राचार्य डॉ. शरद कांदे

छात्र रचनात्मकता के साथ प्रतिभा, ज्ञान से विकास की राह पकड़ें : प्राचार्य डॉ. शरद कांदे

छात्र रचनात्मकता के साथ प्रतिभा, ज्ञान से विकास की राह पकड़ें : प्राचार्य डॉ. शरद कांदे
के.जे. शिक्षा संस्था में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अभियंता दिवस

कोंढवा, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
छात्रों ने रचनात्मकता के साथ-साथ प्रतिभा और ज्ञान को मिलाकर विकास की राह पकड़नी चाहिए। साथ ही प्रत्येक विभाग के इंजीनियर को शैक्षणिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सामंजस्य बिठाने और उस क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए शैक्षिक मार्गदर्शन लेना चाहिए। यह विचार ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. शरद कांदे ने व्यक्त किए।

के.जे. इंस्टीट्यूट के ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक में डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती अभियंता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, तब प्राचार्य डॉ. शरद कांदे उपस्थित विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करते हुए बोल रहे थे। यहां संस्था के संस्थापक कल्याणराव जाधव, संस्था के संकुल संचालक समीर कल्ला के साथ कॉलेज के सभी विभागप्रमुख व अध्यापक गण उपस्थित थे।
प्रो. साद सवाल ने अपने मनोगत में डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन कार्यों की समीक्षा की। साथ ही इस समय पर विभागाध्यक्ष प्रो. प्रतीक्षा सनस ने छात्रों को मार्गदर्शन किया।

विद्यार्थी मनोगत में दीप घनवट, प्रणव अडगले और अथर्व पिसाल ने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के हरि गणेश कवली ने इंजीनियरों का चित्र बनाकर तो राधा जाधव और रश्मी पुजारी ने रंगोली बनाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रो. वैभव पोमन, गणेश येनपे, ओंकार केंगलकर द्वारा सिविल नाम का 3डी दृश्य ठहरा। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई थी।
इंजीनियरिंग विभाग द्वारा अपने कक्षा शिक्षक यशोदीप भामरे के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट रुप से समापन हुआ।

कार्यक्रम का सूत्र-संचालन आयेशा शेख व योगिता परिहार ने और आभार प्रदर्शन अनुष्का गायकवाड ने किया।

Spread the love
Previous post

प्रधानमंत्री कल कोल्हापुर-पुणे और पुणे-हुब्बल्लि के बीच उद्घाटन विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

Next post

भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी की नींव रखने में निभाई अहम भूमिका : अतिरिक्त आयुक्त चंद्रकांत इंदलकर

Post Comment