कोल्हापुर से पुणे और पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत

कोल्हापुर से पुणे और पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत

कोल्हापुर से पुणे और पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत

पुणे, सितंबर (हड़पसरएक्सप्रेसन्यूजनेटवर्क)

रेलवे ने कोल्हापुर-पुणे और हुबली-पुणे के बीच वंदे भारत त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है। विवरण इस प्रकार है :-

1. पुणे-कोल्हापुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक)

ट्रेन संख्या 20674 पुणे-कोल्हापुर वंदे भारत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) दिनांक 18.09.2024 से प्रत्येक (बुधवार, शुक्रवार और रविवार) को पुणे से 14.15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 19.40 बजे कोल्हापुर पहुँचेगी।

ट्रेन संख्या 20673 कोल्हापुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) दिनांक 19.09.2024 से प्रत्येक (गुरुवार, शनिवार और सोमवार) को कोल्हापुर से 08.15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 13.30 बजे पुणे पहुंचेगी।

ठहराव: सतारा, कराड, किर्लोस्करवाड़ी, सांगली और मिराज

संरचना : 8 डिब्बों की 1 वंदे भारत रेक

2. पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक)

ट्रेन संख्या 20670 पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) दिनांक 19.09.2024 से प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को पुणे से 14.15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 22.45 बजे हुबली पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 20669 हुबली-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) दिनांक 18.09.2024 से प्रत्येक (बुधवार, शुक्रवार और रविवार) को हुबली से 05.00 बजे रवाना होगी और उसी दिन 13.30 बजे पुणे पहुंचेगी।

ठहराव : सतारा, सांगली, मिराज, बेलगावी और धारवाड़।

संरचना : 8 डिब्बों की 1 वंदे भारत रेक

आरक्षण : ट्रेन संख्या 20669/20670 और 20673/20674 के लिए बुकिंग 16.09.2024 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और www.irctc.co.in वेबसाइट पर शुरू होगी।

विस्तृत ठहराव, विशेष ट्रेनों के समय के लिए कृपया www.enquiryindianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

Spread the love

Post Comment