आयुक्त शेखर सिंह ने किया विसर्जन घाटों का निरीक्षण

आयुक्त शेखर सिंह ने किया विसर्जन घाटों का निरीक्षण

आयुक्त शेखर सिंह ने किया विसर्जन घाटों का निरीक्षण

आयुक्त शेखर सिंह ने किया विसर्जन घाटों का निरीक्षण

पिंपरी, सितंबर (पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम सूचना एवं जनसंपर्क विभाग)
छोटी गणेश मूर्तियों का विसर्जन कृत्रिम विसर्जन टैंकों में किया जाए और शाडू मिट्टी से बनी हुई बाप्पा का विसर्जन घर पर ही साफ पानी में किया जाए, जिससे शहर का वातावरण पर्यावरण के अनुकूल रहने में मदद होगी। यह अपील आयुक्त शेखर सिंह ने की है।

साथ ही गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि पर आयुक्त शेखर सिंह ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कई निर्देश भी दिए जैसे कि आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी लगाना, गणेश विसर्जन के दिन भक्तों को असुविधा न हो इसलिए विसर्जन घाटों पर पर्याप्त कर्मचारी और यंत्रणा कार्यान्वित रखी जाए, निर्माल्य कुंड की व्यवस्था करना, कृत्रिम विसर्जन कुओं की सफाई और मरम्मत करना।

नगर निगम आयुक्त एवं प्रशासक शेखर सिंह ने शहर के सभी प्रमुख गणेश विसर्जन घाटों के साथ-साथ नगर निगम द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण दौरे के दौरान अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप जांभले पाटिल, विजयकुमार खोराटे, शहर अभियंता मकरंद निकम, मुख्य अभियंता संजय कुलकर्णी, सह शहर अभियंता बाबासाहब गलबले, उपायुक्त रविकिरण घोडके, अण्णा बोदडे, क्षेत्रीय अधिकारी अमित पंडित, उमेश ढाकणे, सहायक आयुक्त अजिंक्य येले, मुख्य सुरक्षा अधिकारी मेजर उदय जरांडे, मुख्य आपत्ति व्यवस्थापन प्रमुख ओमप्रकाश बहिवाल, स्वास्थ्य कार्यकारी अधिकारी गणेश देशपांडे, कार्यकारी अभियंता देवन्ना गट्टूवार, शिवराज वाडकर, हरविंदरसिंह बंसल, विजयसिंह भोसले, अनुश्री कुंभार, जहिरा मोमीन, जनता संपर्क अधिकारी प्रफुल्ल पुराणिक साथ ही संबंधित विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

हर साल गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश विसर्जन के लिए घाटों पर आते हैं। पिंपरी चिंचवड़ शहर में गणेशोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, इस साल भी गणेश विसर्जन के लिए घाट पर बड़ी संख्या में भक्तों के आने की संभावना है। इसके अलावा गणपति स्थापना और विसर्जन के लिए शहर से निकलनेवाली शोभायात्रा की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इस पृष्ठभूमि में नगर निगम ने शहर के सभी विसर्जन घाटों पर भक्तों के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य और आपदा राहत सुविधाएं प्रदान की हैं।

आयुक्त शेखर सिंह द्वारा अधिकारियों के साथ निरीक्षण किए गए प्रमुख स्थलों में रावेत में जाधव विसर्जन घाट, थेरगांव चिंचवड़ पुल विसर्जन घाट, चिंचवड़ में सुभाष घाट, मोशी में इंद्रायणी नदी विसर्जन घाट, मोशी खदान शामिल हैं।

Spread the love
Previous post

यह सम्मान हड़पसर की जनता का : विधायक चेतन तुपे ने मतदाता, मित्रों और परिवार के प्रति की कृतज्ञता व्यक्त

Next post

उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाल रहा है महावितरण : पूर्व विधायक महादेव बाबर के गंभीर आरोप

Post Comment