हड़पसर की जनता को ट्रैफिक जाम से दिलाएं राहत

हड़पसर की जनता को ट्रैफिक जाम से दिलाएं राहत

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की ओर से निवेदन सौंपकर मांग की है कि हड़पसर में यातायात भीड़ की समस्या को स्थायी रूप से हल किया जाए। हड़पसर – मगरपट्टा से मांजरी फार्म तक ट्रैफिक जाम का समाधान किया जाए। यह अनुरोध उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से किया गया है।

हड़पसर-मगरपट्टा चौक से 15 नंबर तक रात 8 बजे के बाद 500 से अधिक निजी बसें, ट्रैवल्स बसें सड़क पर रुकती हैं। इसकी वजह से काफी ट्रैफिक जाम हो जाता है। इससे पहले विधायक चेतन तुपे ने विधानसभा में यह सवाल उठाया था, बाद में बस की व्यवस्था करने का प्रयास किया, लेकिन यह एक अस्थायी व्यवस्था थी।
जिस तरह सातारा रोड, नगर रोड और शिवाजीनगर में स्थाई व्यवस्था कर दी गई है, उसी तरह हड़पसर में भी ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए। सोलापुर रोड को भी वैसा ही बनाना चाहिए। इसके लिए महानगरपालिका व पुणे महानगर परिवहन निगम के साथ मिलकर स्थाई व्यवस्था की जा सकती है। यह मांग विधायक चेतन तुपे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर तुपे, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष इंद्रसेन काकडे, जतिन कांबले, पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, गणेश ढाकणे, संतोष पाखरे आदि द्वारा की गई है।

Spread the love

Post Comment