जीवरक्षक डॉ.बच्चूसिंह टाक व आजादसिंह टाक को हड़पसर पुलिस प्रशासन ने किया सम्मानित

जीवरक्षक डॉ.बच्चूसिंह टाक व आजादसिंह टाक को हड़पसर पुलिस प्रशासन ने किया सम्मानित

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
जीवरक्षक डॉ.बच्चूसिंह टाक व आजादसिंह टाक संकट में फंसे हुए लोगों को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालकर उन्हें नया जीवन दान देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसे मद्देनजर रखते हुए जीवरक्षक डॉ.बच्चूसिंह टाक व आजादसिंह टाक पिता-पुत्र को हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवीन्द्र शेलके ने विशेष रूप से सम्मानित किया है।

गत 16 जनवरी को हड़पसर औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात युवक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। खबर मिलते ही जीवरक्षक डॉ.बच्चूसिंह टाक और आजादसिंह टाक ने घटना स्थान पर पहुंचकर खून से लथपथ गंभीर घायल युवक को इलाज के लिए तुरंत ससून अस्पताल ले जाकर घायल युवक की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई, इसलिए हड़पसर पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवीन्द्र शेलके ने विशेष रूप से जीवरक्षक डॉ.बच्चूसिंह टाक व आजादसिंह टाक को विशेष रूप से सम्मानित किया है।

विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों और घायलों को नि:स्वार्थ सेवा से अस्पताल तक पहुंचाने में मदद करने में डॉ. बच्चूसिंह टाक व आजादसिंह टाक निरंतर कार्यरत हैं। सही मायने में यह एक साहसिक एवं चुनौतीपूर्ण कार्य पिछले कई सालों से पिता और पुत्र निरंतर निभा रहे हैं। 24 घंटे मुश्किल व संकट में फंसे हुए नागरिकों को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालकर उन्हें नया जीवन दान देने में अहम योगदान दे रहे हैं।

Spread the love

Post Comment