माइक्रोसॉफ्ट बीस लाख से अधिक भारतीयों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कौशल में सक्षम बनाने का प्रशिक्षण देगी

माइक्रोसॉफ्ट बीस लाख से अधिक भारतीयों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कौशल में सक्षम बनाने का प्रशिक्षण देगी

माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सत्‍य नडेला ने घोषणा की है कि उनकी कंपनी 2025 तक बीस लाख से अधिक भारतीयों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कौशल में सक्षम बनाने का प्रशिक्षण देगी। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्‍होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर भारत और अमरीका के बीच किए जा रहे सहयोग को लेकर चर्चा की।

भारतीय मूल के माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता – एआई देश में सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाने में मदद दे सकती है। उन्‍होंने भारत को अधिकतम वृद्धि वाले बाजारों में से एक बताया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विचार व्यक्त करते हुए नडेला ने कहा कि यह नई सशक्त प्रौद्योगिकी है जिसे विश्व के प्रत्येक भाग में तेजी से प्रचारित किए जाने की आवश्यकता है।

Spread the love
Previous post

सरकार राष्‍ट्रीय राजमार्गों पर उपग्रह आधारित जीपीएस टोल संग्रह प्रणाली लागू करने के लिए तैयार : नितिन गडकरी

Next post

पूर्व सैनिकों के लिए किया गया रोजगार मेले का आयोजन : 1033 पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Post Comment