अनाथ, जरूरतमंद और गरीबों को बांटे गए कंबल

अनाथ, जरूरतमंद और गरीबों को बांटे गए कंबल

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
स्मितसेवा फाउंडेशन व विश्वसावली फाउंडेशन की ओर से अनाथ, जरूरतमंद और गरीबों को ठंड से बचाने और शांतिपूर्ण नींद मिले, इस मुख्य उद्देश्य से स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता तुषार गायकवाड व विश्वसावली फाउंडेशन के अध्यक्ष निलेश शेलार ने सैकड़ों कंबल मुफ्त वितरित किए।

इस पहल को सफल बनाने के लिए आस्क फाउंडेशन के दादासाहब गायकवाड, आस्क फाउंडेशन व वात्सल्य फाउंडेशन के अध्यक्ष मिलिंद सरवदे, स्मितसेवा फाउंडेशन के सदस्य संतोष भाटिया, राजेन्द्र भाडले, उर्मिला प्रभुणे, सुनीता पाटिल, वैशाली पाटिल, विमल वागलगावे, सोनाली ओव्हाल का सहयोग मिला। इस अवसर पर उन बेसहारा लोगों को कंबल बांटे गए जिनका कोई नहीं है, जो सड़कों पर ठंड में बैठे या सो रहे हैं। वहां जाकर सैकड़ों बेसहारा लोगों और बच्चों को मुफ्त कंबल बांटे गए। यह जानकारी स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता गायकवाड व विश्वसावली फाउंडेशन के अध्यक्ष निलेश शेलार द्वारा दी गई है।

Spread the love

Post Comment