ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक में किया गया खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक में किया गया खेल प्रतियोगिता का आयोजन

कोंढवा, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक में खेल प्रतियोगिता का आयोजन 15 एवं 16 जनवरी को किया गया। उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष श्री कल्याण जाधव व संकुल संचालक समीर कल्ला के शुभहाथों किया गया।

इस अवसर पर यहां कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शरद कांदे, डॉ.अभिजीत औटी, डॉ. निलेश उके, डॉ. सुहास खोत प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संस्था के अध्यक्ष श्री कल्याण जाधव ने उपस्थित छात्रों को संबोधित किया।

खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट, होलीबॉल, फुटबॉल बॉक्स क्रिकेट, कबड्डी, दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन सभी खेलों का भरपूर आनंद उठाया।

क्रिकेट में प्रथम वर्ष के लड़कों ने विजेता और कंप्यूटर विभाग ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। अम्पायर के रूप में प्रो. वैभव पोमन, प्रा. निलेश सोडमिसे और अमोल कटके तथा दीपक वारे ने काम देखा। लड़कियों के बॉक्स क्रिकेट में विजेता कंप्यूटर विभाग और उपविजेता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग रहा।
इसके अलावा दौड़ में अरविन आडे प्रथम और लड़कियों में तनिष्का कटके प्रथम रहीं। कबड्डी मुकाबलों में प्रथम वर्ष के लड़कों ने जीत हासिल की और सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। अम्पायर के रूप में नवराष्ट्र कबड्डी संघ भिवरी के विक्रम कटके व जयदीप कटके ने निर्णयक टीम घोषित की।

होलीबॉल में कंप्यूटर विभाग ने खिताब जीता और सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने खिताब जीता और इलेक्ट्रिकल विभाग ने उपविजेता का स्थान हासिल किया

इन खेलों का आयोजन व सभी व्यवस्थाएं खेल समन्वयक प्रा. अजय जाधव ने सफलतापूर्वक किया। साथ ही संयोजक समन्वयक प्रा. सचिन घुगे, प्रा.सुहास बोंबले, प्रा.धनश्री शिंदे, प्रा. प्राजक्ता दाभाड़े, प्रा. यशोदीप भामरे, प्रा.कोमल चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।
अंत में विजेताओं को प्राचार्या के शुुभहाथों सम्मानचिन्ह व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Spread the love
Previous post

केंद्रीय विद्यालय में पराक्रम दिवस व चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Next post

हड़पसर में बालासाहब ठाकरे की जयंती मनाई गई : संजय बापू सपकाल द्वारा प्रकाशित की गई दिनदर्शिका का हड़पसर प्रभाग में किया गया वितरण

Post Comment