पुणे-लोनावला खंड पर इंजीनियरिंग तथा रखरखाव के तकनीकी कार्य के चलते रविवार, 21 जनवरी को मेगा ब्लॉक

पुणे-लोनावला खंड पर इंजीनियरिंग तथा रखरखाव के तकनीकी कार्य के चलते रविवार, 21 जनवरी को मेगा ब्लॉक

पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा पुणे-लोनावला खंड पर इंजीनियरिंग तथा रखरखाव के तकनीकी कार्य के चलते रविवार, 21 जनवरी, 2024 को मेगा ब्लॉक लिया जायेगा।

पुणे लोनावला पुणे के बीच उपनगरीय गाड़ियों का रद्दीकरण
विवरण इस प्रकार है-
अप उपनगरीय सेवाएं रद्दीकरण-
1. पुणे से लोनावला के लिए 09.57 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01562 रद्द रहेगी।
2. पुणे से लोनावला के लिए 11.17 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01564 रद्द रहेगी।
3. पुणे से लोनावला के लिए 15.00 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01566 रद्द रहेगी।
4. शिवाजीनगर से तलेगांव के लिए 15.47 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01588 रद्द रहेगी।
5. पुणे से लोनावला के लिए16.25 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01568 रद्द रहेगी।
6. शिवाजीनगर से लोनावला के लिए 17.20 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01570 रद्द रहेगी।

डाउन उपनगरीय सेवाएं रद्दीकरण-
1. लोनावला से शिवाजीनगर के लिए 10.05 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01559 रद्द रहेगी।
2. लोनावला से पुणे के लिए 14.50 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01561 रद्द रहेगी।
3. तलेगांव से पुणे के लिए 16.40 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01589 रद्द रहेगी।
4. लोनावला से शिवाजीनगर के लिए 17.30 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01565 रद्द रहेगी।
5. लोनावला से शिवाजीनगर के लिए 18.08 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01567 रद्द रहेगी।
6. लोनावला से पुणे के लिए 19.00 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01569 रद्द रहेगी।

मेल/एक्सप्रेस गाड़ी रेग्युलेट करना-
गाड़ी संख्या 12164 एमजीआर चेन्नई- लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस सेक्शन में 03.30 घंटे रेग्युलेट की जाएगी।
ये रखरखाव मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेल प्रशासन को सहयोग करें।

यह प्रेस विज्ञप्ति मध्य रेल, पुणे मंडल, जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी की गई है।

Spread the love

Post Comment