निर्भीक होकर निष्पक्ष तरीके से प्रलोभन में आए बिना मतदान का कर्तव्य निभाना चाहिए : प्राचार्य डॉ. शरद कांदे

निर्भीक होकर निष्पक्ष तरीके से प्रलोभन में आए बिना मतदान का कर्तव्य निभाना चाहिए : प्राचार्य डॉ. शरद कांदे

ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ली गई लोकतंत्र के प्रति निष्ठा की शपथ

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है। जहां जनता का शासन होता है वहां हर व्यक्ति की राय बहुत मूल्यवान होती है, लेकिन आज भी कई लोग अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक नहीं हैं।

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, इसलिए व्यक्ति को निर्भीक होकर निष्पक्ष तरीके से और धर्म, नस्ल, जाति, भाषा जैसे विचारों से प्रभावित हुए या किसी भी प्रलोभन में आए बिना मतदान करना चाहिए। यह अपील ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. शरद कांदे ने की है।

ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में लोकतंत्र के प्रति निष्ठा की शपथ ली गई, तब उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. शरद कांदे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां संस्था के संस्थापक श्री कल्याणराव जाधव, संकुल संचालक समीर कल्ला, प्रा. सचिन घुगे के साथ प्राध्यापकगण, सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं छात्र प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

प्राचार्य डॉ. शरद कांदे ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि 18 वर्ष की आयु के बाद भारत के प्रत्येक नागरिक को मतदान करने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम जांचना चाहिए और देश के भविष्य को आकार देने के लिए अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

संस्था के संस्थापक श्री कल्याणराव जाधव, संकुल संचालक समीर कल्ला और कार्यक्रम के समन्वयक प्रा. सचिन घुगे ने भी उपस्थित छात्रों को संबोधित किया।

Spread the love
Previous post

पत्रकार टीम ने सेलिब्रिटी टीम को दी शिकस्त : छत्रपति कलाकार बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का 10 वां संस्करण संपन्न

Next post

सरकारी नौकरी में रहते हुए भी कारसेवक की अहम भूमिका निभानेवाले रा.स्व.संघ के स्वयंसेवक डॉ. शांताराम भिवटे

Post Comment