क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर सावित्री की बेटियों को किया गया सम्मानित

क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर सावित्री की बेटियों को किया गया सम्मानित

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर हड़पसर क्षेत्र की कुछ शिक्षकों, उद्यमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र प्रदेश ओबीसी मोर्चा महिला प्रदेश संयोजक उज्ज्वलाताई हाके द्वारा सावित्रीबाई ने पढ़ना-लिखना सिखाया इसलिए पुस्तकें देकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पुणे शहर की महासचिव स्मिताताई तुषार गायकवाड द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. पंकज भिवटे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया गया। इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले के जीवन पर भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय संयोजक डॉ. उज्ज्वलाताई हाके ने अपने विचार व्यक्त किए और स्मिता गायकवाड़ द्वारा जो लगातार काम किया जा रहा है उन जारी कार्यों की सराहना की।

यहां स्मिता वाघ, सारिका देशमुख, निवेदिता राजगे, सुलभा सालुंखे, रेखा आबनावे, पद्मश्री स्वामी, सुशिला चौरे, अनामिका वाकले, माया शेवकर, अंजलि तोपरफे, छाया सायकर, शीला जोगलेकर, वर्षा देशपांडे, सुलभा देशपांडे, तेजश्री भुजबल, लक्ष्मी शेलके, संध्या कदम, सविता भंडारेकर, सविता खवले, अलका भिसे, विनिता गायकवाड, चैत्राली खेमकर आदि सावित्री की बेटियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।

Spread the love

Post Comment