ट्रैफिक जाम में मरीजों को मरता हुआ देखना चाहती है यातायात पुलिस! : नागरिकों का गुस्सा भरा सवाल

ट्रैफिक जाम में मरीजों को मरता हुआ देखना चाहती है यातायात पुलिस! : नागरिकों का गुस्सा भरा सवाल

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
ससाणेनगर रोड पर नवनाथ चौक में इतना ट्रैफिक रहता है कि एक चींटी भी सड़क पार नहीं कर सकती। वाहनों की इतनी भारी भीड़ के कारण एंबुलेंस फंस गई तो मरीज की हालत देखकर स्थानीय लोगों ने यातायात विभाग पर कड़ी आपत्ति जताई। हड़पसर यातायात पुलिस और कितनी जिंदगियों को घुटकर मरते हुए देखना चाहती है। यह सवाल ससाणेनगर के नागरिकों ने पूछा है?
हड़पसर से ससाणेनगर सड़क पर गाड़ियों की भीड़ हमेशा रहती है। यातायात को सुचारू करने के लिए नवनाथ चौक पर सिग्नल सिस्टम शुरू किया गया, परंतु वह बंद अवस्था में है। हड़पसर यातायात विभाग से बार-बार अनुरोध किया गया कि व्यस्त समय के दौरान यातायात पुलिस को वहां मौजूद रहना चाहिए, लेकिन कर्मचारी संख्या कम है यह बहाना बताया जा रहा है। ऐसा मानवतावादी समाज सेवा संघटना पुणे के सचिव अशोक जाधव ने बताया।
हड़पसर यातायात पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही करना बहुत जरूरी है। यह परिसर बहुत तेज गति से बढ़ रहा है, परिणाम स्वरूप यहां की यातायात व्यवस्था पर इसका बहुत प्रभाव हो रहा है। हड़पसर यातायात पुलिस प्रशासन को इस पर गौर करके कदम उठाने चाहिए, कम से कम आवश्यक सेवाएं प्रदान करनेवाले वाहन तो समय पर अपनी मंजिल पर पहुंच सकें इस हेतु ठोस कदम एवं उपाय योजना बनानी चाहिए। यह मांग अशोक जाधव ने हड़पसर यातायात पुलिस प्रशासन से की है।

Spread the love

Post Comment