भाजपा पुणे शहर ओ.बी.सी. आघाडी के महासचिव पद पर स्मिता गायकवाड नियुक्त

भाजपा पुणे शहर ओ.बी.सी. आघाडी के महासचिव पद पर स्मिता गायकवाड नियुक्त

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर ओ.बी.सी. आघाडी के महासचिव पद पर स्मिता तुषार गायकवाड का चयन किया गया है। स्मिता गायकवाड को नियुक्ति पत्र भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, पुणे शहर अध्यक्ष धीरज घाटे, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नामदेव मालवदे के शुभ हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर यहां पूर्व सामाजिक न्याय राज्यमंत्री दिलीप कांबले, महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव मुरलीधर मोहोल, महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडे, पूर्व विधायक जगदीश मुलीक, पूर्व पुणे शहर लोकसभा के प्रभारी श्रीनाथ भिमाले, पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष हेमंत रासने, पूर्व ओबीसी शहराध्यक्ष योगेश पिंगले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

मैं इस पद के साथ निश्चित रूप से न्याय करूंगी। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाऊंगी। पूरे निष्ठा और जज्बे के साथ अथक परिश्रम कर मुझे मिले पद के साथ पार्टी का काम जन जन तक पहुंचाना मैं अपना प्रथम कर्तव्य मानती हूं। यह विचार नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर ओ.बी.सी. आघाडी की महासचिव स्मिता गायकवाड ने व्यक्त किए।

Spread the love

Post Comment