घायल युवक की जान बचाने में निभाई जीवरक्षक आजादसिंह बच्चूसिंह टाक ने अहम भूमिका

घायल युवक की जान बचाने में निभाई जीवरक्षक आजादसिंह बच्चूसिंह टाक ने अहम भूमिका

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
जीवरक्षक आजादसिंह बच्चूसिंह टाक ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अज्ञात युवक को जीवन दान दिया है। गत 16 जनवरी को जीवरक्षक आजादसिंह टाक को एक संदेश प्राप्त हुआ कि हड़पसर औद्योगिक क्षेत्र के किर्लोस्कर ब्रिज स्थित एमबी स्टॉल के सामने एक अज्ञात युवक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है। खबर मिलते ही आजादसिंह अपने पिता बच्चूसिंह टाक के साथ उक्त घटना पर पहुंचे तब घटना स्थल पर युवक खून से लथपथ गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। सिर, हाथ-पैर में चोट लगी थी और खून बह रहा था। दुर्घटनास्थल पर देखनेवालों की भारी भीड़ थी, लोग वीडियो-फोटो लेने में व्यस्त थे तब डॉ.बच्चूसिंह टाक ने तुरंत एम्बूलेंस बुलाई और घायल युवक को इलाज के लिए ससून अस्पताल ले जाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल युवक की जान बचाने में जीवरक्षक आजादसिंह टाक ने अहम भूमिका निभाई है।

जीवरक्षक आजादसिंह टाक अपने पिता डॉ. बच्चूसिंह टाक के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। संकट में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उन्हें नया जीवन दान देनेवाले बच्चूसिंह टाक की तालीम में ही आजादसिंह ने सबक सिखा है। पिछले कई सालों से अपने पिता के कंधे से कंधा मिलाकर वे मुश्किल स्थिति में फंसे आम लोगों को मदद करके उन्हें राहत देने में अहम योगदान दे रहे हैं।

Spread the love

Post Comment