पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार किया

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार किया

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार किया। मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में आई. एन. डी. आई. ए. गठबंधन के संबंध में कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन से आज इनकार किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के गोदा मैदान में एक संवाददाता सम्‍मेलन में यह घोषणा की।

उन्‍होंने कहा कि राज्य में सीट बंटवारे के मुद्दे पर कांग्रेस के साथ उनकी कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शुरू से ही उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। सुश्री ममता बैनर्जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर वह गठबंधन पर फैसला आम चुनाव के बाद करेंगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने राज्य में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कार्यक्रम के बारे में उनकी पार्टी को सूचित नहीं किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी आज घोषणा की है कि आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में सभी सीटें जीतने के लिए तैयार है।

Spread the love

Post Comment