1500 से अधिक किसानों को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया

1500 से अधिक किसानों को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया

गणतंत्र दिवस परेड की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। थल सेना, नौसेना और वायु सेना की टुकड़ियां कर्तव्य पथ पर मार्च करने के लिए तैयार हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस बार परेड विकसित भारत, नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित होगी।

कृषि मंत्रालय ने परेड देखने के लिए डेढ हजार से अधिक किसानों को आमंत्रित किया है। 24 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग ढाई सौ प्राथमिक कृषि ऋण समितियों की अध्यक्ष दंपति भी गणतंत्र दिवस परेड समारोह में शामिल होंगे।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉं इस साल के गणतंत्र दिवस परेड समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। परेड में फ्रांस का 95 सदस्‍यों का दल हिस्सा लेगा। ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ भावना के साथ, 75वीं गणतंत्र दिवस परेड महिला नेतृत्‍व पर केंद्रित होगी।

Spread the love

Post Comment