30/07/2025

गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें

Tiranga

गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें

26 जनवरी, हर भारतीय के लिए गौरव और आत्मसम्मान का दिन है। यह वह दिन है जब हमारा संविधान लागू हुआ, जिसने हमें एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य का दर्जा दिया। यह दिन हमें याद दिलाता है कि सत्ता का असली केंद्र जनता है और देश का हर नागरिक समान अधिकारों और स्वतंत्रता का हकदार है, लेकिन आज के हालात इस भावना के बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रहे हैं। सत्ता अब कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में सिमटकर रह गई है। वे अपने निजी स्वार्थों के लिए संविधान की मूल भावना को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं। सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यहां तक कि न्यायपालिका, जिसे स्वतंत्र और निष्पक्ष होना चाहिए, उसे भी प्रभावित करने की कोशिशें हो रही हैं। आम आदमी, जो इस लोकतंत्र की रीढ़ है, अपने अधिकारों और न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है। यह स्थिति न केवल हमारे गणतंत्र के आदर्शों पर सवाल उठाती है, बल्कि हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम सच में प्रजा की सत्ता वाले देश में रह रहे हैं।

91E-9WthnJL._AC_UF10001000_QL80_-232x300 गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें
फिर भी, इन चुनौतियों के बीच उम्मीद की किरणें मौजूद हैं। जनता अब जागरूक हो रही है। लोग अपने अधिकारों को पहचानने लगे हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए खड़े हो रहे हैं। युवा पीढ़ी, जो देश का भविष्य है, अब बदलाव की दिशा में कदम बढ़ा रही है। हमारा संविधान अभी भी हमारा सबसे मजबूत आधार है और उसकी रक्षा के लिए हमारे भीतर साहस और आत्मविश्वास होना चाहिए।
हर रात के बाद सुबह होती है। वर्तमान के घने अंधेरे में भी बदलाव की रोशनी देखी जा सकती है। हमें अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठानी होगी, अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा और उस भारत की स्थापना करनी होगी, जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था।

इस विश्वास और उम्मीद के साथ, गणतंत्र दिवस का यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम अपने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हों। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!

-श्री चाँद शेख, पुणे

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *