12/07/2025

रेखाकला परीक्षा में रमणलाल शहा विद्यालय की उड़ान : कविता बडेकर

IMG-20240208-WA0019

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
इंटरमीडिएट व एलिमेंटरी ग्रेड परीक्षा में रमणलाल शहा माध्यमिक व प्रज्ञा प्राथमिक विद्यालय ने लगातार 11वीं बार 100% सफल परिणाम की परंपरा कायम बनाई रखी है। यह जानकारी स्कूल की मुख्याध्यापिका कविता बडेकर ने दी।

फुरसुंगी (आदर्शनगर) के नवचैतन्य मित्र मंडल द्वारा संचलित रमणलाल शहा माध्यमिक व प्रज्ञा प्राथमिक विद्यालय में शासकीय रेखाकला परीक्षा 2022- 23 इंटरमीडिएट ग्रेड-54 व एलिमेंटरी-35 छात्रों ने परीक्षा दी।

कविता बडेकर ने आगे बोलते हुए कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में सफलता के 100% सफल परिणामों को बनाए रखा है। सुहास गवली, शहादेव उदमले, कैलास जाधव, रवींद्र देशपांडे का विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिला।

नवचैतन्य मित्र मंडल के अध्यक्ष अशोक सुरवसे, मुख्याध्यापिका कविता बडेकर, मुख्याध्यापिका सुवर्णा ससाणे के साथ अभिभावक और शिक्षकों ने सफल छात्रों और मार्गदर्शक शिक्षकों का अभिनंदन किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *