30/07/2025

प्राचार्य डॉ. नितिन घोरपडे कैरियर कट्टा के राज्यस्तरीय समन्वय समिति सदस्य पद पर नियुक्त

IMG-20250512-WA0027

प्राचार्य डॉ. नितिन घोरपडे कैरियर कट्टा के राज्यस्तरीय समन्वय समिति सदस्य पद पर नियुक्त

IMG-20250512-WA0028-233x300 प्राचार्य डॉ. नितिन घोरपडे कैरियर कट्टा के राज्यस्तरीय समन्वय समिति सदस्य पद पर नियुक्त
मांजरी, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे जिला शिक्षण मंडल के अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के प्राचार्य व सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की प्रबंधन परिषद की सदस्य डॉ. नितिन घोरपडे को महाराष्ट्र राज्य उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग और महाराष्ट्र सूचना प्रौद्योगिकी सहायता केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जानेवाले कैरियर कट्टा पहल के तहत राज्यस्तरीय समन्वय समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही डॉ. नीता कांबले को कैरियर कट्टा व गर्जे मराठी ग्लोबल राज्यस्तरीय समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह जानकारी महाराष्ट्र सूचना प्रौद्योगिकी सहायता केंद्र के अध्यक्ष यशवंत शितोले ने दी है।

पुणे जिला शिक्षण मंडल के अध्यक्ष व राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, उपाध्यक्ष राजेंद्र घाडगे, मानद सचिव संदीप कदम, कोषाध्यक्ष मोहनराव देशमुख, उपसचिव एल.एम.पवार व ए.एम.जाधव, महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. प्रशांत मुले, डॉ. शुभांगी औटी, प्रा. अनिल जगताप, प्रा. विलास शिंदे ने प्राचार्य डॉ. नितिन घोरपडे व डॉ. नीता कांबले की नियुक्ति पर उनका अभिनंदन किया है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *