30/07/2025

मुंढवा की यातायात समस्या हल करके नागरिकों को राहत दिलाने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से पंकज कोद्रे ने की मुलाकात

Pankaj Kodre

मुंढवा की यातायात समस्या हल करके नागरिकों को राहत दिलाने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से पंकज कोद्रे ने की मुलाकात

मुंढवा, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मुंढवा की यातायात समस्या बहुत ही गंभीर रूप धारण कर रही है। यहां के ट्रैफिक जाम के चलते नागरिक बहुत परेशान हैं। यातयात समस्या एक जटिल स्थिति ग्रहण कर चुकी है। नागरिकों को हो रही दिक्कतें एवं ट्रैफिक जाम की परिस्थितियों से जूूझना पड़ रहा है, उसे देखते हुए यहां के समाजसेवक तथा शिवसेना पुणे जिले के उपसंघटक पंकज शिवाजीराव कोद्रे ने पहल करते हुए मुंढवा की यातयात समस्या को सीधे मंत्रालय में जाकर महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समक्ष इस गंभीर मुद्दे को रखते हुए उनसे अनुरोध किया है कि मुंढवा की यातयात समस्या हल करके नागरिकों को राहत दीजिए।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए शिवसेना पुणे जिले के उपसंघटक पंकज कोद्रे ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि मुंढवा, केशवनगर, मांजरी, खराडी, हड़पसर के लोगों की दूरदर्शिता से फ्लाईओवर या सबवे बनाना बहुत जरूरी है। यह सभी पीड़ित नागरिकों की मांग है कि मुंढवा-केशवनगर क्षेत्र पुणे शहर के बहुत करीब है और यहां न तो सुविधाएं हैं जैसे कि न ही बगीचा, न ही बच्चों के लिए खेल का मैदान, इस क्षेत्र में बहुत अधिक ट्रैफिक जाम है और प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। यहां आस-पास बड़ी कंपनियां, आईटी हब (मगरपट्टा सिटी, यूओन, आईटी पार्क, खराडी) हाउसिंग प्रोजेक्ट, वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट, विश्व प्रसिद्ध सीरम कंपनी करीब है। हालाँकि इस परिसर में कोई सुधार नहीं हुआ, कई विरोध प्रदर्शन हुए, कई स्थानीय नागरिकों की दुर्घटना में जान चली गई, लेकिन कोई विकल्प नहीं निकला। अत: मुंढवा-केशवनगर के समस्त नागरिकों की ओर से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अनुरोध किया है कि महात्मा फुले चौक पर लगनेवाले जाम की समस्या पर ध्यान देकर फ्लाईओवर या सब-वे के लिए निधि उपलब्ध कराकर हमारी समस्या का समाधान करें। उक्त कार्यवाही यथाशीघ्र की जाए।

मुंढवा स्थित महात्मा फुले चौक की यातायात समस्या हल करने के लिए उड्डाणपुल के प्रस्ताव हेतु मंत्रालय मुंबई में महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निवेदन देकर इस मुद्दे को लेकर उनके साथ हमारी सकारात्मक चर्चा हुई है। उन्होंने उड्डाणपुल के काम को जल्द ही पूरा किया जाएगा, यह आश्वासन दिया है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *