हड़पसर पत्रकारों की ओर से मनाया गया दर्पण दिवस

हड़पसर पत्रकारों की ओर से मनाया गया दर्पण दिवस
हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
6 जनवरी को मराठी पत्रकारिका के जनक दर्पणकार आचार्य बालशास्त्री जाम्भेकर ने मराठी में पहली पत्रिका ‘दर्पण‘ शुरू की थी। इसी के स्मरण में 6 जनवरी को दर्पण दिवस या मराठी पत्रकार दिवस मनाते हैं। इसी तर्ज पर मराठी पत्रकार दिवस के अवसर पर हड़पसर पत्रकारों की ओर से अमनोरा क्लब में पत्रकारों की एक मैत्रीपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर सर्व प्रथम बालशास्त्री जाम्भेकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करके अभिवादन किया गया।
इस अवसर पर यहां वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अशोक बालगुडे, सुधीर मेथेकर, पंडित हिंगे, कृष्णकांत कोबल, अनिल मोरे, प्रमोद गिरी, दीपक वाघमारे, विवेकानंद काटमोरे, दिगंबर माने, वसंत वाघमारे, जयवंत गंधाले, सुरेश मोरे, महादेव जाधव, महेश टेले, अमित मेहेंदले, प्रियंका गायकवाड, प्रयागा होगे, अभिजीत कुचेकर, मनोज गायकवाड, रामचंद्र कुंभार, अशोक आव्हाले, मुकेश वाडकर, कैलाश गावड़े, निलेश बढे, राकेश वाघमारे, दीपक शिंदे, प्रमोद गव्हाने प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर एकत्रित हुए विभिन्न समाचार पत्रों एवं वेब न्यूज चैनलों के पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के पश्चात वरिष्ठ पत्रकारों के शुभ हाथों उपस्थित सभी पत्रकारों को उपहार प्रदान किए गए।
समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन पत्रकार कृष्णकांत कोबल व दिगंबर माने की ओर से किया गया।