भारतीय सेना के सम्मान में हड़पसर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के सम्मान में हड़पसर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के सम्मान में हड़पसर परिसर के नागरिकों द्वारा मारुति मंदिर हड़पसरगांव से चंद्रमौलेश्वर मंदिर मगरपट्टा चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
आतंकवादियों ने एक बार फिर भारत के धैर्य की परीक्षा लेने की कोशिश की, लेकिन इस बार भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ऐसा घातक और निर्णायक जवाब दिया कि दुश्मन को उसकी ही धरती पर रौंद दिया। गौरव के इस क्षण का आनंदोल्लास मनाने के लिए हड़पसर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की बहादुरी को सलाम करने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
उक्त तिरंगा यात्रा में भूषण तुपे, सुभाष जंगले, रवि तुपे, संदीप लोणकर, मारुति तुपे, उज्ज्वला जंगले, वंदना कोद्रे, इम्तियाज मोमीन, स्मिता गायकवाड, राजेश कांबले, आकाश डांगमाली, गणेश घुले, महेश ससाणे, छाया गदादे, मेनका उमडेकर, स्वाति घुमरे, सोनल कोद्रे, रेखा आबनावे, भावना कांबले, काशीनाथ भुजबल, प्रभावती भूमकर आदि के साथ नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Share this content: