23/06/2025

हड़पसर विभागीय परिवहन कार्यालय में तत्काल सुविधाएं प्रदान करें अन्यथा कांग्रेस की ओर से जन आंदोलन किया जाएगा

0
Parivahan Vibhag

हड़पसर विभागीय परिवहन कार्यालय में तत्काल सुविधाएं प्रदान करें अन्यथा कांग्रेस की ओर से जन आंदोलन किया जाएगा
इमरान शेख व मतीन शेख की ओर से परिवहन विभाग को दी गई चेतावनी

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पीने का पानी नहीं, गाड़ी चलाने के लिए ट्रैक नहीं, महिलाओं के लिए बाथरूम नहीं, सरीसृपों से जान को खतरा जैसी गंभीर परिस्थितियों में पुणे परिवहन कार्यालय के अधिकारी दोपहिया सवारों का परीक्षण कर रहे हैं। करोड़ों रुपए का राजस्व एकत्रित करनेवाले हड़पसर विभागीय परिवहन कार्यालय की खराब हालत को देखते हुए तत्काल निधि उपलब्ध कराकर और हड़पसर विभागीय परिवहन कार्यालय में सुधार करने की मांग प्रशासन से की है। सुधार नहीं करने पर कांग्रेस की ओर से आंदोलन किया जाएगा। यह चेतावनी कांग्रेस के पुणे शहर संगटक इमरान शेख और कांग्रेस के हड़पसर युवा अध्यक्ष मतीन शेख ने दी है।

Parivahan-Vibhag1-300x176 हड़पसर विभागीय परिवहन कार्यालय में तत्काल सुविधाएं प्रदान करें अन्यथा कांग्रेस की ओर से जन आंदोलन किया जाएगा
उन्होंने आगे कहा कि विश्रांतवाडी व नाशिक फाटा, सासवड में परिवहन कार्यालय में दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को लाइसेंस बनवाने के लिए जाना पड़ता है, ट्रैफिक और दूरी के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है और वाहन लाइसेंस के लिए पूरा दिन खर्च करना पड़ता है। श्रीराम चौक के पास पुणे क्षेत्रीय परिवहन का हड़पसर मंडल कार्यालय है। इस कार्यालय का काम कोरोना से पहले निधि देकर शुरू किया गया था। हालांकि काम शुरू होने के बाद यह काम रुक गया और निधि भी वापस चली गई, इसलिए इस मंडल कार्यालय की हालात जर्जर हो गई है और बड़ी मात्रा में झाड़ियाँ उग आई हैं। महीने में एक बार यहां दोपहिया वाहनों के लाइसेंस का ट्रायल होता है, बीस से पच्चीस दोपहिया वाहन आते हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल होती हैं। पुणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अधिकारी और महिला कर्मचारी इस स्थान पर वाहन लाइसेंस के लिए ट्रायल ले रहे हैं, बिना किसी सुविधा के बहुत गंदी स्थिति में यहां काम कर रहे हैं, इसलिए नागरिकों ने चिंता व्यक्त की है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संदीप मुरकुटे ने कहा कि वाहन चालकों को पुणे जाने में समय लगता है और ईंधन खर्च होता है। हड़पसर के इस विभागीय कार्यालय को निधि देकर अच्छी सुविधाएं दी जानी चाहिए।

करोड़ों का राजस्व संकलन करनेवाले परिवहन विभाग के पास विभागीय कार्यों के लिए देने के लिए निधि क्यों नहीं है? तत्काल निधि मुहैया कराया जाए और वाहन चालकों को सुविधाएं दी जाएं अन्यथा कांग्रेस की ओर से बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। यह चेतावनी कांग्रेस के पुणे शहर संगटक इमरान शेख और कांग्रेस के हड़पसर युवा अध्यक्ष मतीन शेख ने दी है।

Share this content:

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *