मुंढवा की जलापूर्ति सुचारू की जाए अन्यथा जन आंदोलन किया जाएगा : पंकज कोद्रे

मुंढवा की जलापूर्ति सुचारू की जाए अन्यथा जन आंदोलन किया जाएगा : पंकज कोद्रे
नगर निगम में लश्कर जलप्रदाय विभाग के मुख्य इंद्रभान रणदिवे के साथ मुंढवा क्षेत्र में अपर्याप्त जलापूर्ति के संबंध में संक्षिप्त रूप से चर्चा करके मुंढवा की जनता पानी को लेकर किस तरह की गंभीर परेशानियों से जूझ रही है उसके बारे में भी अवगत कराने में शिवसेना के पुणे जिला उप संघटक श्री पंकज कोद्रे ने अहम भूमिका निभाई।
मुंढवा, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मुंढवा क्षेत्र में अपर्याप्त जलापूर्ति के संबंध में लश्कर जलापूर्ति विभाग पुणे महानगरपालिका के कार्यकारी अभियंता से मिलकर जलापूर्ति में सुधार करके मुंढवा और परिसर की जनता को राहत दी जाए अन्यथा मुंढवा की जनता को साथ में लेकर जन आंदोलन किया जाएगा। यह चेतावनी जलापूर्ति विभाग को शिवसेना के पुणे जिला उप संघटक श्री पंकज शिवाजीराव कोद्रे ने दी है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पंकज कोद्रे ने बताया कि मुंढवा-केशवनगर क्षेत्र में कई छोटे-बड़े बिल्डर बड़े-बड़े मकान बना रहे हैं, लेकिन नल कनेक्शन लेते समय उन्हें 1 या 2 इंच का कनेक्शन दिया जाता है, परंतु उक्त अधिकारी अपनी मिलीभगत से अधिकतम चोरी छुपे कनेक्शन देता है और उनसे कुछ अधिक का लाभ प्राप्त लेने हेतु उनके बीच कुछ तो ठहराया जाता है, जिससे मुंढवा के स्थानीय नागरिक जो ग्रामीण हैं, उन्हें बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। उनके हिस्से का पानी कहां जाता है? उक्त अधिकारियों से यह शिकायत करने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। बहरहाल पानी छोड़ रहे वॉलमैन व सदर अधिकारियों को सूचित कर उन्हें नौकरी से तत्काली हटाया जाए या फिर उनका तबादला कर दिया जाए।
अंत में उन्होंने कहा कि हमें हो रही कम पानी की आपूर्ति में बदलाव लाने के लिए उचित प्रयास करने के लिए आवश्यक कदम प्रशासन की ओर से उठाए जाएं और हमें सुचारु रूप से पानी की आपूर्ति प्रदान करें। इस ओर विशेष रूप से जलापूर्ति विभाग को ध्यान देना चाहिए। साथ ही हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि अनधिकृत निर्माणकर्ताओं का कनेक्शन काट दिया जाए।