दीया फाउंडेशन सामाजिक दायित्व की भावना से आम जनता की सेवा करता रहेगा : इमरान शेख

दीया फाउंडेशन सामाजिक दायित्व की भावना से आम जनता की सेवा करता रहेगा : इमरान शेख
हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पिछले पांच सालों से सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग छवि व पहचान बनानेवाला दीया फाउंडेशन ने जनसेविका नसीम अम्मी शेख एवं जनसेवक इमरान शेख की अगुवाई में अब तक महिलाओं, बच्चों और युवाओं के साथ आम जनता के लिए विभिन्न सामाजिक एवं विधायक गतिविधियों को लागू किया है, इसलिए संगठन के कार्यों की हर जगह प्रशंसा की जा रही है।
बकरी ईद के पर्व पर और चल रहे मानसून की पृष्ठभूमि में दीया फाउंडेशन की ओर से रामटेकड़ी परिसर की आम जनता को मुफ्त छाते वितरित किए गए। इस अनूठी गतिविधि का क्षेत्र में एक खुशनुमा माहौल निर्माण हुआ। खासकर महिलाओं ने इस पहल को तहेदिल से सराहा है। दीया फाउंडेशन की यह पहल एक सामाजिक जिम्मेदारी और प्रेरणा थी। इस पहल को कांग्रेस पुणे शहर के संघटक इमरान शेख के नेतृत्व में कार्यान्वित किया गया। इस अवसर पर यहां मुन्ना पवार, तारीक खान, सोनू कमाणे, साहिल शेख के साथ अन्य गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर इमरान शेख ने कहा, सामाजिक दायित्व की भावना से प्रेरित होकर समाज के प्रति हमारा भी कोई फर्ज है इसे मद्देनजर रखते हुए हमारा दीया फाउंडेशन आज तक विभिन्न गतिविधियां चलाता आ रहा है। रामटेकड़ी व सैयदनगर क्षेत्रों के कई लड़के-लड़कियां आज भी शिक्षा से वंचित हैं। दीया फाउंडेशन उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार काम करेगा। हमारा दीया फाउंडेशन सामाजिक दायित्व की भावना से निरंतर आम जनता की सेवा करता रहेगा।
Share this content: