21/06/2025

पिछले 5 वर्षों में किए गए विकास कार्यों के कारण चेतन तुपे की जीत निश्चित : वैशाली बनकर

0
IMG-20241113-WA0032
Contents hide
1 पिछले 5 वर्षों में किए गए विकास कार्यों के कारण चेतन तुपे की जीत निश्चित : वैशाली बनकर

पिछले 5 वर्षों में किए गए विकास कार्यों के कारण चेतन तुपे की जीत निश्चित : वैशाली बनकर

हड़पसर, नवंबर (हड़सपर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
विधायक चेतन तुपे पिछले पांच वर्षों से हमेशा आम जनता के लिए उपलब्ध रहे हैं। उन्होंने आनेवाले हर व्यक्ति के प्रश्नों का समाधान किया है। हड़पसर का सर्वांगीण विकास सदैव उनका लक्ष्य रहा है। हड़पसर की जनता उनके साथ पूरे समर्थन के साथ खड़ी है। जनता के समर्थन से ही चेतन तुपे की जीत निश्चित है। यह विचार पूर्व महापौर वैशाली सुनील बनकर ने व्यक्त किए।
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में महायुति के अधिकृत उम्मीदवार चेतन तुपे के प्रचार में आयोजित पदयात्रा में उन्होंने मनोगत व्यक्त किया।
हड़पसरगांव, मगरपट्टा, गाड़ीतल, उन्नतिनगर, सातववाडी, गोंधलेनगर आदि परिसर से यह पदयात्रा व बाइक रैली निकाली गई। पुणे महानगरपालिका की पूर्व महापौर वैशालीताई बनकर, पूर्व नगरसेवक मारुति आबा तुपे, पूर्व नगरसेविका उज्ज्वलाताई जंगले, पूर्व नगरसेविका विजयाताई कापरे, नलिनीताई मोरे, सुनील बनकर, सोमनाथ तुपे, विजय मोरे, डॉ. शंतनु जगदाले, अभिमन्यु भानगिरे, नितिन होले, सागरराजे भोसले, कलेश्वर घुले, योगेश सूर्यवंशी, विट्ठल विचारे, सतीश शिंदे, दत्ता जगताप, सतीश भिसे, शालिनी जगताप, अश्विनी वाघ, रोहिणी क्षीरसागर, स्नेहल कांबले के साथ महायुति के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

हड़पसर के विकास को गति देने के लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूं
हड़पसर के विकास को गति देने के लिए मैं लगातार प्रयासरत हूं। मैं इस क्षेत्र के भूमि पुत्र के रूप में यहां की मिट्टी से जुड़े एकीकृत और जनता का अधिकृति समर्पित व्यक्ति के रूप में सदैव तत्पर हूं। अब तक मैंने आपके न्यायोचित अधिकारों के मुद्दों को कड़ा रुख अपनाते हुए विधानमंडल में उठाया है। मुझे आपकी प्रतिक्रिया से स्वीकृति मिल गई है। 20 नवंबर को मेरे हड़पसर की जनता अनुक्रमांक 1 पर मेरी घड़ी के निशान के सामनेवाला बटन दबाकर एक बार फिर मुझे विकास कार्यों के लिए चुनेगी। यह मेरा विश्वास है।

FB_IMG_1674367893702-1-300x300 पिछले 5 वर्षों में किए गए विकास कार्यों के कारण चेतन तुपे की जीत निश्चित : वैशाली बनकर
चेतन तुपे पाटिल (अधिकृत उम्मीदवार)
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महायुति

Share this content:

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *