21/06/2025

हड़पसर में महायुति की एकता से चेतन तुपे की जीत तय

0
IMG-20241113-WA0031

हड़पसर में महायुति की एकता से चेतन तुपे की जीत तय

हड़पसर, नवंबर (हड़सपर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में महायुति के उम्मीदवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विद्यमान विधायक चेतन तुपे ने प्रचार में अग्रणी स्थान पर है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश टिलेकर और शिवसेना के शहर प्रमुख प्रमोद भानगिरे ने मिलकर एकजुट होकर प्रचार का शंखनाद कर दिया गया है। महायुति की एकता के कारण हड़पसर में यह चर्चा फैल गयी है कि महायुति के उम्मीदवार चेतन तुपे की हड़पसर विधानसभा क्षेत्र में जीत निश्चित है।

विधायक चेतन तुपे ने मोहम्मदवाडी, कृष्णानगर, हेवन पार्क से श्रीराम चौक परिसर में शिवसेना शहर प्रमुख प्रमोद भानगिरे के साथ पदयात्रा की। इस परिसर में प्रचार के दौरान उत्स्फूर्त रूप से महिलाओं ने उम्मीदवार चेतन तुपे का स्वागत कर, उन्हें विजय का आशीर्वाद दिया है।

इस पदयात्रा का चुनाव क्षेत्र में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। चुनाव क्षेत्र में हर जगह नागरिकों की सहज प्रतिक्रिया के कारण, महायुति उम्मीदवार की जीत की घोषणा की गई। भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना शिंदे गुट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता रैली निकालकर प्रचार अभियान में जुट गए हैं। इस अवसर पर चेतन तुपे ने श्रीराम चौक पर भारत के प्रथम भव्य श्रीराम शिल्प का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

कार्यकर्ताओं का रुझान विजयी के उम्मीदवार की ओर…
शिवसेना शिंदे गुट पुणे शहर अध्यक्ष प्रमोद भानगिरे ने प्रचार के दौरान कहा कि चेतन तुपे हमारे महायुति के अधिकृत उम्मीदवार हैं। शिवसेना और बीजेपी उनके साथ हैं, इसलिए उनकी जीत निश्चित है। विपक्ष को केवल अपने कार्यकर्ताओं पर ध्यान देना चाहिए, एक-एक करके कार्यकर्ता महाविकास आघाड़ी छोड़ रहे हैं। महायुति के उम्मीदवार के प्रचार के लिए हमारे शिवसैनिक दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। हम चेतन तुपे को भारी मतों के अंतर से चुनेंगे।

Share this content:

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *