अब की बार 400 पार केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी है : सांसद डॉ. अमोल कोल्हे

अब की बार 400 पार केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी है : सांसद डॉ. अमोल कोल्हे

-हड़पसर से सांसद डॉ. अमोल कोल्हे ने फूंका चुनावी बिगुल
-महाविकास आघाड़ी सांसद डॉ. अमोल कोल्हे के समर्थन में चुनाव के मैदान में
-हड़पसर में आयोजित की गई दृढ़ संकल्प बैठक

IMG-20240311-WA0026-300x135 अब की बार 400 पार केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी है : सांसद डॉ. अमोल कोल्हे
हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
आगामी शिरूर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में महाविकास आघाड़ी के पदाधिकारियों की एक बैठक कन्यादान मंगल कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में सभी दलों ने विश्वास जताया कि महाविकास आघाड़ी के सभी घटक दल डॉ. अमोल कोल्हे के समर्थन में खड़े होंगे और उन्हें अच्छे वोटों के अंतर से चुनकर लाने का विश्वास सभी दलों ने व्यक्त किया।

दृढ़ संकल्प बैठक में सांसद डॉ.अमोल कोल्हे, पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर, पूर्व विधायक महादेव बाबर, कांग्रेस निरीक्षक गोपाल तिवारी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) पुणे शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप, कांग्रेस पुणे शहराध्यक्ष अरविंद शिंदे, शिवसेना शहरप्रमुख संजय मोरे, पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, पूर्व नगरसेविका रत्नप्रभा जगताप, पूर्व नगरसेवक विजय देशमुख, कांग्रेस ओबीसी पुणे शहराध्यक्ष प्रशांत सुरसे, प्रा.विद्या संतोष होडे, रुपाली शिंदे, महिला अध्यक्ष वंदना मोडक, कार्याध्यक्ष सविता मोरे, पल्लवी सुरसे, शीतल शिंदे, सुशीला गुंजाल, नितिन आरु, महेंद्र बनकर, प्रशांत तुपे, अमोल हरपले, आशीष आल्हाट, मतिन शेख, दत्ता खवले, जीतू कदम आदि के साथ सभी घटक दल के पदाधिकारीगणों के साथ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।

IMG-20240311-WA0033-300x225 अब की बार 400 पार केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी है : सांसद डॉ. अमोल कोल्हे
लोकसभा चुनाव में गद्दारों की गद्दारी उजागर होनी चाहिए, क्योंकि महादेव बाबर और शिवसेना ने काम किया तो पिछले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक चुने गए, फिर उन्होंने शिवसेना के कार्यकर्ताओं को भुला दिया, अब हड़पसर में उन्हें उखाड़ फेंकने के लिए सभी को काम करना चाहिए। ऐसे शब्दों में शिवसेना शहर प्रमुख संजय मोरे ने बिना नाम लिए चेतन तुपे की आलोचना की।

आपसी गुंजाइश को किनारे रखकर बीजेपी को हराएं, बजट और महाविकास अघाड़ी समन्वय समिति की जिम्मेदारी विधायकों की थी, उन्होंने अपनी भूमिका बदल दी, कार्यकर्ता नाराज हुए, हड़पसर में समन्वय समिति घटित करके योजना बनाई जाएगी। ऐसा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) पुणे शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप ने कहा।

भारतीय जनता पार्टी को बताओ राम मंदिर हो गया अब कुछ काम का भी बताओ। मोदी परिवार मतलब घोटाले किए हुए और बीजेपी में शामिल होनेवाले हैं। मीडिया पर दबाव डाला जा रहा है। 400 सांसद लाकर संविधान बदलने की योजना है। इस साजिश को नाकाम किया जाना चाहिए। ऐसा कांग्रेस पुणे शहराध्यक्ष अरविंद शिंदे ने कहा।

IMG-20240311-WA0057-300x169 अब की बार 400 पार केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी है : सांसद डॉ. अमोल कोल्हे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) का चुनाव चिह्न तुरही हर घर तक पहुंचना चाहिए। 2019 में आढलराव पाटिल को 55 हजार की लीड मिली थी, वह गद्दार बन गए और वे सामने होंगे तो वही लीड डॉ. कोल्हे को देंगे।

हड़पसर में सबसे पहले महाविकास अघाड़ी करके हड़पसर में एनसीपी का विधायक चुनकर लाया, हड़पसर की दुर्दशा के लिए कोई कार्य नहीं किए, अपमानित बरताव करनेवाले को अब उसकी जगह दिखाई जाएगी। इन शब्दों में पूर्व विधायक महादेव बाबर ने वर्तमान विधायक की आलोचना की।

यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। अब की बार 400 पार केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए है, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी है। दक्षिण भारत में बीजेपी नहीं, देश में भारत आघाड़ी आ रही है। शिरूर में तुरही का निशान घर-घर पहुंचाया जाए। इस निर्वाचन क्षेत्र में महायुती का कोई उम्मीदवार नहीं है, कार्यकर्ताओं में बेचैनी है। देनेवाला ही अब दिल्ली में मांगनेवाला बन गया है इन शब्दों में अजीतदादा की आलोचना की। लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए भाजपा को हराया जाए। यह अपील सांसद डॉ. अमोल कोल्हे ने की।

Spread the love

Post Comment