मांजराई देवी वृद्धाश्रम को डॉ. राजेश रसाल ने प्रदान की जरूरी सामग्री
मांजराई देवी वृद्धाश्रम को डॉ. राजेश रसाल ने प्रदान की जरूरी सामग्री
मांजरी, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
अनुकरणीय व्यक्तित्व के धनी एवं समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहनेवाले, गरीबों की सहायता करनेवाले डॉ. राजेश रसाल ने उनकी मां स्वर्गीय कमल शिवाजीराव रसाल की स्मृति में मांजराई देवी वृद्धाश्रम को भेट देकर वृद्धाश्रम को जरूरत वाली सामग्री प्रदान की है।
यह जानकारी मांजराईदेवी दिव्यांग सेवा संस्था व महिला विकास संस्था एवं मांजराई देवी वृद्धाश्रम की संस्थापिका अध्यक्षा रत्नमाला जयवंत घुले ने दी।
उन्होंने आगे बताया कि मांजराई दिव्यांग सेवा व महिला विकास संस्था संचालित श्री मांजराईदेवी वृद्धाश्रम में डॉ. राजेश रसाल हमेशा नियमित रूप से आकार वृद्धाश्रम के दादा-दादी से मिलकर उनके साथ समय बिताते हैं, उन्हें एक अलग खुशी देने का प्रयास करते हैं। दादा-दादी से पूछताछ करते हैं। उनकी यह मदद हमारे लिए अमूल्य है। इसमें आप किसी व्यक्ति की सच्ची मानवता देख सकते हैं। वृद्धाश्रम के दादा-दादी के साथ अपने जीवन के सुखद पल उनके साथ बिताने और उनकी मदद करने से उनका आशीर्वाद आप सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
Post Comment