जीवन का आधारस्तंभ है शिक्षा : महेश ससाणे

जीवन का आधारस्तंभ है शिक्षा : महेश ससाणे

जीवन का आधारस्तंभ है शिक्षा : महेश ससाणे

जीवन का आधारस्तंभ है शिक्षा : महेश ससाणे

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
प्रतिकूल परिस्थितियों को भी शिक्षा से नियंत्रित किया जा सकता है। हमारे जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमें जीवन के कठिन समय में चुनौतियों से सामना करने में सहायता करती है। शिक्षा जीवन का आधारस्तंभ है। यह विचार आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाने ने व्यक्त किए।

छात्रा सोनाली दुर्गाडे ने अपनी नौकरी संभालते हुए सीए की पढ़ाई अच्छे अंकों से पूरी करने पर उसका आधार प्रतिष्ठान द्वारा विशेष रूप से सम्मान किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसार पर यहां प्रतिष्ठान की उपाध्यक्षा माया ससाणे, प्रशिक्षक सोनाली सावंत, प्रतिष्ठान के पदाधिकारी और महिला प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।

Spread the love

Post Comment