मध्य रेल द्वारा बेहतरीन टिकट जाँच प्रदर्शन के साथ ही त्यौहारी सीजन के लिए विशेष पहल की शुरुआत

मध्य रेल द्वारा बेहतरीन टिकट जाँच प्रदर्शन के साथ ही त्यौहारी सीजन के लिए विशेष पहल की शुरुआत

मध्य रेल द्वारा बेहतरीन टिकट जाँच प्रदर्शन के साथ ही त्यौहारी सीजन के लिए विशेष पहल की शुरुआत

मध्य रेल द्वारा बेहतरीन टिकट जाँच प्रदर्शन के साथ ही त्यौहारी सीजन के लिए विशेष पहल की शुरुआत

मुंबई, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

मध्य रेल ने त्यौहारी सीजन के दौरान यात्रियों के लिए एक सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपायों को लागू करते हुए, टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के अपने चल रहे प्रयासों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

राजस्व और प्रदर्शन (अप्रैल 2024 – सितंबर 2024)
मध्य रेल ने टिकट रहित/अनियमित यात्रा और बिना बुक किए गए सामान के 19.09 लाख मामलों से कुल 111.62 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। यह राजस्व, अनुपालन और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने की रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

त्यौहारी सीजन के लिए विशेष टिकट जाँच अभियान
रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप, मध्य रेल आरक्षित डिब्बों में अनधिकृत यात्रा को रोकने के लिए व्यस्त यात्रा अवधि के दौरान विशेष टिकट जाँच अभियान चला रहा है। टिकट जाँच अभियान की तिथियाँ इस प्रकार हैं:
1 अक्टूबर, 2024 से 15 अक्टूबर, 2024
25 अक्टूबर, 2024 से 10 नवंबर, 2024
इन अभियानों का उद्देश्य त्योहार के समय भीड़-भाड़ के दौरान व्यवस्था बनाए रखना और आरक्षित डिब्बों में बिना टिकट या अनधिकृत यात्रा को रोकना है।

यात्रियों की सुविधा और भीड़भाड़ की रोकथाम के लिए पहल
गर्मियों और त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुविधा और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, वाणिज्य विभाग ने निम्नलिखित पहल शुरू की हैं:

– भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष अभियान (14 जून, 2024 से) :
मध्य रेल ने भीड़भाड़ की समस्या का सामना करने वाली ट्रेनों की पहचान की और इन मार्गों पर कार्यरत विशेष टिकट जाँच दल तैनात किए। ये दल बिना टिकट और अनारक्षित यात्रियों को आरक्षित डिब्बों में चढ़ने से प्रतिबंधित कर रहे हैं और उन्हें सामान्य डिब्बों में जाने के लिए निर्देशित कर रहे हैं।

– यात्री प्रबंधन (14 जून, 2024 – 30 सितंबर, 2024):
इस अवधि के दौरान, 12,930 ट्रेनों में 2,54,795 यात्रियों को उतारा गया या चढ़ने से रोका गया, जिससे आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा सुनिश्चित हुई।
– क्विक रिस्पॉन्स टीम की तैनाती:
यात्रियों की अधिक संख्या की आशंका को देखते हुए, भीड़ को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने और सुचारू रूप से ट्रेन में चढ़ने (बोर्डिंग) सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख संवेदनशील स्टेशनों पर क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात किया गया है।

मध्य रेल कठोर टिकट जाँच और विशेष अभियान के माध्यम से कुशल सेवाएँ और यात्रा सुविधाजनक बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अनधिकृत यात्रा को रोकने, संरक्षा बढ़ाने और सभी यात्रियों को एक सुखद यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए ये प्रयास त्योहारी अवधि के दौरान जारी रहेंगे।

यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मुख्यालय, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई द्वारा जारी की गई है।

Spread the love

Post Comment