घर-घर पधारे गणपति बाप्पा; विध्नहर्ता, सुखकर्ता भगवान गणपति आपके जीवन में लाएं खुशियां : गणेश भक्त डॉ. अनिल पाटिल

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
श्री गणेश जी को मंगलकारी देवता के रूप में व मंगलमूर्ति के नाम से पूजा जाता है। भगवान गणेश समृद्धि, बुद्धि और सफलता के देवता और जीवन से बाधाओं को दूर करनेवाले हैं। भगवान गणेश हर साल समृद्धि और सफलता लेकर आते हैं। श्री गणेश हिन्दुओं के आदि आराध्य देव हैं। हिन्दू धर्म में गणेश को एक विशेष स्थान प्राप्त है। कोई भी धार्मिक उत्सव हो, यज्ञ, पूजन इत्यादि सत्कर्म हो या फिर विवाहोत्सव हो, निर्विध्न कार्य सम्पन्न हो, इसलिए शुभ के रूप में गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है।

हड़पसर में स्थित गंगा विलेज सोसाइटी के निवासी डॉ. अनिल पाटिल परिवार के घर इक्कीसवें साल में गणपति बाप्पा का पदार्पण हुआ है। हर साल गणेशोत्सव मनाते हुए यह परिवार सामाजिक दायित्व की भूमिका निभा रहा है। पिछले इक्कीस वर्षों से इस परंपरा को कायम रखे हुए हैं। इस अवसर पर प्रतिदिन शाम और सुबह बप्पा की आरती का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर समाज के सभी परिवार एक साथ आते हैं। एक-दूसरे की मुलाकातें होती हैं। सब लोग स्नेह से शामिल होते हैं, इस अवसर पर सामाजिक समरसता निर्माण होती है। गणेश जी की आरती, अथर्व शीर्ष के मन्त्रोपचार का भी जप एवं विधिकरण किया जाता है। सामाजिक गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाती है।

आज घर-घर में गणपति बाप्पा का आगमन हुआ है। ज्ञान और बुद्धि के देवता, विघ्नहर्ता, सुखकर्ता भगवान गणपति आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएं। आपका जीवन समृद्धि, बुद्धि और सफलता से भर दें। मंगलकारी देवता श्री गणेश जी के तेजस्वी रूप में आपका घर सुख समृद्धि से रोशन हो। आप सभी को गणेशोत्सव की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

IMG-20240907-WA0035-300x260 घर-घर पधारे गणपति बाप्पा; विध्नहर्ता, सुखकर्ता भगवान गणपति आपके जीवन में लाएं खुशियां : गणेश भक्त डॉ. अनिल पाटिल
-डॉ. अनिल पाटिल, गणेश भक्त

Spread the love

Post Comment