महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों का किया गया नि:शुल्क आयोजन : कोमल निनाद टेमगिरे पाटिल

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वयं रोजगार का साधन उपलब्ध करके दिया गया है। महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो इस मुख्य उद्देश्य से विविध कार्यशाला का आयोजन करके महिलाओं को दिशा निर्देश देने का काम यह कार्यशाला करेगा। महिलाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है, महिलाओं के लिए लघु व्यवसाय प्रशिक्षण के माध्यम से सीखें और कमाएँ की पहल की गई है। यह जानकारी जनसेविका व भूमाता महिला संघटना पुणे शहर अध्यक्षा कोमल निनाद टेमगिरे पाटिल ने दी है।

भूमाता महिला संघटना पुणे शहर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की पहल पर हड़पसर की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया है। हाल ही में श्रीराम मंदिर तुकाईटेकडी कालेपडल में फैब्रिक फ्लावर कार्यशाला संपन्न हुई। इस अवसर पर यहां सागर भोसले, विजय मधुकर, नामदेव सोंडगीर, अब्दुल राशिद शेख, केशव सरोदे, शशि बहुले आदि अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यशाला में शामिल महिलाओं को नुपूर पवार, गिताई घुले व ऋतजा बालवडकर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

कोमल टेमगिरे पाटिल ने आगे बताया कि महिलाओं में आत्मविश्वास निर्माण करने का काम हम कर रहे हैं। महिलाएं नई नई चीजें सिखने के लिए उत्सुक रहती हैं इसलिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। हमारे द्वारा जारी कार्यशाला में महिलाओं को एलईडी बल्ब, फैब्रिक फ्लावर मेकिंग, फास्ट फूड प्रशिक्षण, फाइल मेकिंग, प्रीमिक्स मेकिंग, अगरबत्ती पैकिंग, मोमबत्ती मेकिंग, नथ मेकिंग, आभूषण मेकिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यशाला पूरी तरह से निःशुल्क है।

कार्यशाला में भाग लेने के लिए नाम पंजीकरण शुरू है। महिलाएं अपना नाम पंजीकरण के लिए और अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्यदूत निनाद टेमगिरे जनसंपर्क कार्यालय, स. नं. 231, बिनावत कॉम्प्लेक्स के सामने, कालेबोराटे- न्हावलेनगर, हड़पसर, पुणे में संपर्क कर सकती है।

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *