31/07/2025

नारी शक्ति के सम्मान का लिया जाए संकल्प : प्राचार्य डॉ. सुहास खोत

IMG-20241008-WA0003

नारी शक्ति के सम्मान का लिया जाए संकल्प : प्राचार्य डॉ. सुहास खोत

कोंढवा, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
नवरात्रि नारी शक्ति का प्रतीक है। यह पर्व नारी सशक्तिकरण के लिए समाज में जागरूकता फैलाता है।
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ रूपों में से हर रूप नारी सशक्तिकरण के लिए एक गुण का प्रतीक है, जैसे कि धैर्य, सहनशीलता, भक्ति, शक्ति, तपस्या, साहस, धर्म, पवित्रता और सिद्धि। इस नवरात्रि पर नारी शक्ति के सम्मान का संकल्प लें। यह विचार के.जे. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट रिसर्च पुणे के प्राचार्य डॉ. सुहास खोत ने व्यक्त किए।

IMG-20241008-WA0004-300x286 नारी शक्ति के सम्मान का लिया जाए संकल्प : प्राचार्य डॉ. सुहास खोत
के.जे. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट रिसर्च पुणे में नवरात्रि पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां विभाग प्रमुख कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डॉ. निकिता कुलकर्णी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की प्रो. गायत्री पाटिल, प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग की डॉ. प्राजक्ता देशमुख, सिविल इंजीनियरिंग के डॉ. संतोष पाटिल, ई एवं टीसी इंजीनियरिंग के डॉ. प्रमोद चव्हाण, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के डॉ. रोहन कुलकर्णी, एडवांस कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की डॉ. नेहा शहारे, वीएलएसआई डिज़ाइन के डॉ. सुनील गड्डम, महिला विकास प्रकोष्ठ की प्रमुख प्रो. अमृता ताकवाले, पाठ्यक्रम एवं पाठ्येतर गतिविधियों के समन्वयक प्रो. गोपाल पाटिल, कार्यालय अधीक्षक श्री संदीप पंचभाई, लेखा अधिकारी श्री सचिन काशिद आदि उपस्थित थे।

के. जे. शैक्षणिक संस्था के संस्थापक श्री कल्याणराव जाधव और संकुल के निदेशक समीर कल्ला के मार्गदर्शन में नवरात्रि पर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *