31/07/2025

मतदाता महायुति उम्मीदवार चेतन तुपे को दूसरी बार आशीर्वाद देकर एक नया इतिहास रचेंगे : भरत गोगावले

FB_IMG_1731221842749

मतदाता महायुति उम्मीदवार चेतन तुपे को दूसरी बार आशीर्वाद देकर एक नया इतिहास रचेंगे : भरत गोगावले

हड़पसर नवंबर (हड़सपर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महागठबंधन सरकार ने नागरिकों के विकास के लिए कई योजनाएं लाईं, उनमें महिलाओं के विकास के लिए विशेष योजनाएं महिलाओं को सशक्त बना रही हैं। चूंकि हड़पसर निर्वाचन क्षेत्र में कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो इसलिए पड़ोसी निर्वाचन क्षेत्रों से कोई उम्मीदवार लाया गया है, लेकिन मतदाता को वो नहीं चाहिए। हड़पसर का विकास केवल स्थानीय विधायक ही कर सकते हैं, इसलिए मतदाताओं को अपने महायुति उम्मीदवार चेतन तुपे को दूसरी बार आशीर्वाद देकर एक नया इतिहास रचेंगे। यह विश्वास शिवसेना शिंदे गुट के मुख्य प्रतोद भरतशेठ गोगावले ने व्यक्त किया है।

FB_IMG_1731221864673-279x300 मतदाता महायुति उम्मीदवार चेतन तुपे को दूसरी बार आशीर्वाद देकर एक नया इतिहास रचेंगे : भरत गोगावले
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के महायुति के उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल के प्रचार हेतु शिवसेना पुणे शहर प्रमुख प्रमोद भानगिरे के नेतृत्व में कार्यकर्ता समारोह का आयोजन किया था, तब भरत गोगावले बोल रहे थे। यहां कर्नाटक के विधायक प्रताप कुमार गौडा, विधायक योगेश टिलेकर, शिवसेना जिला प्रमुख उल्हास तुपे, पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे, हड़पसर विधानसभा प्रमुख अभिमन्यू भानगिरे, अभिजीत बोराटे, संतोष रजपूत, संजय लोणकर, डॉ. शंतनु जगदाले, सविता घुले, मनोज घुले आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक योगेश टिलेकर ने अपने भाषण में कहा, हमने महायुति के उम्मीदवार चेतन तुपे को चुनने के लिए तैयारी की है। हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मेरे चेतन तुपे और नाना भानगिरे के माध्यम से कई विकास कार्य किये गये हैं। मतदाताओं को राज्य में महायुति सरकार बनाने के लिए घड़ी के निशान के सामने बटन दबाकर चेतन तुपे को दूसरी बार चुनना चाहिए।

FB_IMG_1731221847585-300x238 मतदाता महायुति उम्मीदवार चेतन तुपे को दूसरी बार आशीर्वाद देकर एक नया इतिहास रचेंगे : भरत गोगावले
शिवसेना पुणे शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने अपने भाषण में कहा कि महायुति के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में विकास कार्य करके मतदाताओं के मन में आशा निर्माण की है। उन्होंने राज्य के सभी आम नागरिकों के समग्र विकास के लिए कई योजनाएं लाई हैं। तदनुसार, हड़पसर क्षेत्र में तीन सौ करोड़ रुपये की निधि प्रदान करके विकास कार्यों को बढ़ावा दिया गया है। हम हड़पसर का हाईटेक विकास करने जा रहे हैं, इसलिए चेतन तुपे को दूसरे कार्यकाल के लिए चुनकर हड़पसर के विकास को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो महायुति के उम्मीदवार चेतन तुपे को भारी वोटों से जिताएं।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *