01/07/2025

कांग्रेस पार्टी की हड़पसर ब्लॉक महिला अध्यक्ष पद पर उर्मिला नितिन आरु का चयन

Urmila Aru

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में ईमानदारी से काम करनेवाली महिला कार्यकर्ता उर्मिला नितिन आरु को हड़पसर ब्लॉक महिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

कांग्रेस भवन में उर्मिला आरु को चयनपत्र पुणे शहर जिला महिला अध्यक्षा पूजा आनंद और शहराध्यक्ष अरविंद शिंदे के शुभ हाथों प्रदान किया। इस अवसर पर यहां बसीमा सावंत, सिंधू होले, इंदिरा तुपे, नंदा हिंगणे, पुष्पा गायकवाड, मनीषा होले, आशा हिंगणे, नेहा शिंदे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

राज्य के पूर्व निर्माण मंत्री बालासाहब शिवरकर के मार्गदर्शन में उर्मिला आरु ने महानगरपालिका का चुनाव लड़ा है। उनके चयन पर पूर्व राज्यमंत्री बालासाहेब शिवरकर, हड़पसर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष दिलीप शंकर तुपे और विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

नवनिर्वाचित अध्यक्षा उर्मिला आरु ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी को अच्छी सफलता मिली है, शिरूर में दिखाई गई एकजुटता के चलते डॉ. अमोल कोल्हे अच्छे अंतर से निर्वाचित हुए हैं। आगामी विधानसभा और महानगरपालिका चुनावों में कांग्रेस पार्टी के अधिक से अधिक उम्मीदवारों को चुनने के लिए महिला संगठन का गठन किया जाएगा। हड़पसर में कांग्रेस पार्टी संगठन के विस्तार और महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम करूंगी।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *