केंद्रीय शिक्षा मंत्री से महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की कुलपति की शिष्टाचार भेंट

केंद्रीय शिक्षा मंत्री से महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की कुलपति की शिष्टाचार भेंट
वर्धा, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने हाल ही में नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक गतिविधियों, समस्याओं तथा भावी योजनाओं की जानकारी साझा करने के उद्देश्य से हुई। मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई।
प्रो. कुमुद शर्मा ने विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति, समस्याओं और प्रगति से मंत्री महोदय को अवगत कराया और हिंदी भाषा के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी भी दी।
यह शिष्टाचार भेंट विश्वविद्यालय के विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही। माननीय शिक्षा मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इससे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।
Share this content: