01/07/2025

तुकाईटेकडी पर कूड़ा-कचरा डालनेवालों पर लगाम लगाई जाए : अशोक जाधव

Tukai Tekadi Kachara

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
तुकाईटेकडी पर पेप्सी जैसी दिखनेवाली कालबाह्य वस्तुएं डाली गई थीं। इस स्थान पर बच्चों का आश्रम है। यदि ये बच्चे खेलते-खेलते यहां आ जाएं और इसे पेप्सी समझकर खा लें तो बड़ा अनर्थ होने की आशंका है। महानगर पालिका प्रशासन को तुरंत यहां ऐसा पुराना सामान फेंकनेवालों का पता लगाकर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही तुकाईटेकडी पर कूड़ा-कचरा डालनेवालों पर लगाम लगाई जानी चाहिए। इस तरह खुले में अपना कूड़ा कचरा फेंकनेवालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यह मांग मानवतावादी समाजसेवा संघटना के सचिव एवं पर्यावरणप्रेमी अशोक दामोदर जाधव ने की है।

तुकाईटेकडी परिसर में देवी-देवताओं का मंदिर है और यह एक साफ-सुथरा क्षेत्र है। इस स्थान पर पीने के पानी की टंकी है। हालाँकि, कुछ असामाजिक तत्व कचरा फेंककर परिसर को विकृत करने का काम कर रहे हैं। इन पर समय रहते लगाम लगानी चाहिए। यहां एक बड़ी खदान है, जहां भारी मात्रा में वर्षा का पानी जमा होता है। पशु-पक्षी पानी पीते हैं। हालाँकि, कुछ लोगों द्वारा बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा यहाँ फेंका जा रहा है। कूड़े-कचरे ने पानी को प्रदूषित कर दिया है और पक्षियों और जानवरों का जीवन खतरे में डाल दिया है। ऐसा पर्यावरणप्रेमी रोहिदास एकाड, अभय पाटिल व बालासाहब बारवकर ने बताया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *