20/07/2025

ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ फार्मसी’ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व महिला दिवस

IMG-20250308-WA0017(1)

ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ फार्मसी’ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व महिला दिवस

कोंढवा, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
श्री कल्याणराव जाधव शैक्षणिक संकुल के ‘ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ फार्मसी’ में विश्व महिला दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ फार्मसी के प्राचार्य डॉ. संजय चौधरी ने सर्व प्रथम महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाकर्मी और कॉलेज की छात्राओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला दिवस कोई एक दिन नहीं है। बल्कि हर दिन महिलाओं का है। महिलाओं द्वारा अपने अधिकारों के लिए की गई लड़ाई की याद में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। महिलाओं और लड़कियों को जीवन में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और आज की दुनिया में खुद को साबित करने के लिए खुद को सशक्त बनाने के लिए क्या करना चाहिए, इस पर उपस्थितियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित एडवोकेट अंजलि पवार ने महिलाओं की दैनिक घटनाओं पर अपनी राय व्यक्त की। यह दिन लैंगिक समानता, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर केंद्रित है। आत्मरक्षा और आत्म-अस्तित्व को कैसे बनाए रखें, जीवन में कठिन परिस्थितियों में महिलाओं द्वारा लिए जानेवाले सही निर्णय व आत्मरक्षा को कैसे जोड़ा जाए इस पर मार्गदर्शन किया।

संस्था के अध्यक्ष श्री कल्याणराव जाधव और सचिव श्री समीर कल्ला के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन प्रा. अरिज सिद्दिकी और आभार प्रदर्शन डॉ. नालंदा बोरकर ने किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *