29/06/2025

 पुणे मंडल के जरंडेश्वर-सातारा खंड के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए यातायात ब्लॉक

Indian Rail
पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
 मध्य रेल , पुणे मंडल पर ट्रैक दोहरीकरण और विभिन्न इंजीनियरिंग, एस एंड टी कार्यों के लिए पुणे- सातारा  रेलमार्ग  के जरंडेश्वर- सातारा खंड पर दिनांक 29.03.2024 तक ट्रैफिक ब्लॉक संचालित करेगा।
इसके चलते कुछ गाडियां प्रभावित होंगी I विवरण इस प्रकार है।
A. दिनांक 26.03.2024 को यात्रा प्रारंभ होनेवाली गाड़ियों  का रद्दीकरण
1. गाड़ी संख्या 01423  पुणे -मिरज एक्सप्रेस
2. गाड़ी संख्या 01424 मिरज -पुणे  एक्सप्रेस
B. निम्न लिखित गाड़ियों को  रिशेड्यूल किया जाएगा
1. दिनांक 26.3.2024 तथा दिनांक 29.3.2024 को छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11030 कोल्हापुर- मुंबई कोयना एक्सप्रेस कोल्हापुर से अपने नियमित प्रस्थान समय 08.15 के बजाय 09.45 बजे अर्थात एक घंटा तीस मिनट देरी से रवाना होगी।
2. दिनांक 26.3.2024  को छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12147 कोल्हापुर- हज़रत  निजामुद्दीन एक्सप्रेस कोल्हापुर से अपने नियमित प्रस्थान समय 09.10 के बजाय 10.45 बजे अर्थात एक घंटा तीस मिनट देरी से रवाना होगी।
3 दिनांक 27.3.2024 , 28.3.2024 तथा दिनांक 29.3.2024 को छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11426 कोल्हापुर- पुणे डेमू कोल्हापुर से अपने नियमित प्रस्थान समय 05.00 बजे के बजाय 07.00 बजे अर्थात दो घंटे देरी से रवाना होगी।
C  निम्नलिखित गाड़ी को रेग्यूलेट किया जाएगा
दिनांक 25.3.2024 को दादर से यात्रा प्रारंभ होनेवाली गाड़ी संख्या 11027 दादर- सातारा एक्सप्रेस को एक घंटा रेग्यूलेट किया जाएगा।
यह  मेगा ब्लॉक दोहरीकरण, बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं।  यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग मध्य रेलवे,  पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed