01/07/2025

पुणे मंडल के कर्मचारियों द्वारा समय पर चिकित्सा सहायता हेतु मदद कर गंभीर रूप से बीमार यात्री की जान बचाई गई

IMG-20240616-WA0157
पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
एक महिला यात्री गाड़ी संख्या 17411 मुंबई-कोल्हापुर महालक्ष्मी एक्सप्रेस के एस-1 कोच में  यात्रा कर रही थी तथा यात्रा के दौरान उसे सीने में तेज दर्द (दिल का दौरा) पड़ा और उसकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में  नियंत्रण कार्यालय के माध्यम से तुरंत स्टेशन प्रबंधक/ सातारा को अवगत किया गया तथा बीमार यात्री को टीटीई (चल टिकट परीक्षक) और अन्य रेल कर्मचारियों की मदद से सातारा में गाड़ी से उतारा गया।
स्टेशन पर पहले से ही एम्बुलेंस को बुलाया गया था और यात्री को बिना देरी किए अस्पताल ले जाया गया।
सातारा में रेल कर्मचारियों ने यात्री के अभिभावक की यथासंभव मदद कर आवश्यक सहायता के लिए भी आश्वासन दिया।
पुणे मंडल के रेलवे कर्मचारियों के समय पर किए गए प्रयासों के कारण यात्री को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और उसकी जान बच गई।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह ने इस नेक कार्य के लिए रेल कर्मचारियों को बधाई दी है। यात्री के रिश्तेदारों ने रेल प्रशासन एवं  कर्मचारियों का धन्यवाद  किया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *