01/07/2025

जीवन को आकार देते हैं शिक्षक : प्राचार्य दत्तात्रय जाधव

IMG-20240905-WA0005

जीवन को आकार देते हैं शिक्षक : प्राचार्य दत्तात्रय जाधव

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा का अद्वितीय महत्व है। शिक्षक छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें सही रास्ते पर ले जाते हैं। सामान्य व्यक्ति से सफल व्यक्ति तक के सफर में शिक्षकों का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है। माता-पिता के बाद पहले शिक्षक होते हैं, शिक्षक जीवन को आकार देते हैं। यह विचार साधना विद्यालय व आर.आर.शिंदे जूनियर कॉलेज के प्राचार्य दत्तात्रय जाधव ने व्यक्त किये।

IMG-20240905-WA0006-300x225 जीवन को आकार देते हैं शिक्षक : प्राचार्य दत्तात्रय जाधव
साधना विद्यालय व आर.आर. शिंदे जूनियर कॉलेज, हड़पसर में शिक्षक दिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। यहां उपमुख्याध्यापिका योजना निकम, पर्यवेक्षक शिवाजी मोहिते, पर्यवेक्षिका माधुरी राऊत, जूनियर कॉलेज विभागप्रमुख विजय सोनवणे, धनाजी सावंत, गजेंद्र शिंदे, सविता पाषाणकर के साथ विद्यार्थी, शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

विद्यालय की उपशिक्षिका चित्रा हेंद्रे ने गुरु की महत्ता पर गीत प्रस्तुत किया। साथ ही शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र अनीस सोनवाने व शीला गंधट अपने विचार व्यक्त किए।

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने छात्र-शिक्षक दिवस मनाकर शिक्षकों की भूमिका को समझा।

कार्यक्रम का प्रास्ताविक छात्रा अबुसुफियान शेख ने किया। सूत्र-संचालन छात्र आदेश खेडकर व श्रेयश बरकडे और आभार प्रदर्शन कार्तिक थोरात ने किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *