28/06/2025

सुरक्षा की दृष्टि से लगाए जाए हैं सीसीटीवी कैमरे : प्रवीण अब्दागिरे

CCTV Camere

फुरसुंगी, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
सुरक्षित रहने के लिए सार्वजनिक स्थानों और घरों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत है और इससे पुलिस को अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है। यह विचार सहायक पुलिस निरीक्षक प्रवीण अब्दागिरे ने व्यक्त किये।

श्री स्वामी समर्थ मंदिर तुकाईटेकडी, फुरसुंगी में गुरुपूर्णिमा बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सीसीटीवी का अनावरण हड़पसर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रवीण अब्दागिरे के शुभ हाथों किया गया तब वे बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोककल्याण प्रतिष्ठाण के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने की। इस अवसर पर यहां सरकारी लेखा परीक्षक राजू सावलगी, पांडुरंग शेंडे, चंद्रकांत वाघमारे, प्रथमेश भोसले और अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्वामी भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोककल्याण प्रतिष्ठाण के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ सामाजिक प्रतिबद्धता एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अन्य संघटन और मंडलों ने भी अपने अपने परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिसके कारण संभावित खतरे से समाज के हित की रक्षा की जा सके।

गुरुपूर्णिमा के दिन श्री स्वामी समर्थ मंदिर में कई स्वामी भक्तों ने स्वामी की सारामृत पोथी एक व तीन दिनों का और सात दिनों के लिए गुरुचरित्र का पाठ किया गया। साथ ही पूरे दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सीसीटीवी प्रणाली लागू करने के लिए प्रवीण होले व इंटरनेट कनेक्शन साई केबल सर्विस के दीपक पाटोले की ओर मंदिर के लिए लोकार्पण किया गया। रात्रि 8 बजे के बाद श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का संयोजन मंदिर के व्यवस्थापक प्रवीण होले, शादाब मुलाणी, अविनाश गोडसे, भूषण चव्हाण और शैलेश कालभोर द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आनंद पाचांगणे, ओम घाडगे, वेदांत पाटिल, हनुमंत चव्हाण, सलीम मुलाणी, धीरज गायकवाड, प्रसाद होले, आदित्य साबले, अंश खराडे, विशाल जगताप, प्रज्वल शितोले, वेदांत शिंदे, अभिषेक गायकवाड, प्रसन्न होले, पृथ्वी भिसे, पार्थ महाजन, सार्थक पवार, मयूर भोसले, युग्विर घोरपडे व अन्य स्वामी भक्तों ने अथक परिश्रम किया।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन और आभार प्रदर्शन वर्षा शेंडे ने किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *