29/06/2025

पुणे-लोनावला सेक्शन में रविवार, आज मेगा ब्लॉक

Pune-Lonawala Local
पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल, पुणे  मंडल द्वारा पुणे -लोनावला खंड पर इंजीनियरिंग तथा रखरखाव के तकनीकी कार्य के चलते रविवार, आज दिनांक 21.04.2024 को मेगा ब्लॉक लिया जायेगा।
पुणे-लोनावला-पुणे के बीच उपनगरीय गाड़ियों का रद्दीकरण
विवरण इस प्रकार है :-
अप उपनगरीय सेवाएं  रद्दीकरण :-
1.  पुणे से लोनावला के लिए 11.17 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01564 रद्द रहेगी।
2.  पुणे से लोनावला के लिए 15.00 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01566 रद्द रहेगी।
डाउन उपनगरीय सेवाएं  रद्दीकरण :-
1.  लोनावला से पुणे के लिए 14.50 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01561 रद्द रहेगी।
2. लोनावला से शिवाजीनगर  के लिए 17.30 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01565 रद्द रहेगी।
इसके अलावा शिवाजीनगर से लोनावला के लिए 19.10 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01574 शिवाजीनगर के बजाय पुणे से 19.00 बजे लोनावला  के लिए रवाना की जाएगी।
यह रखरखाव मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं।  यात्रियों से अनुरोध है कि वे  रेल प्रशासन को सहयोग करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *