14/07/2025

अध्ययनशील और कर्तव्यनिष्ठ नेतृत्व चेतन तुपे को ही विधानसभा में भेजेंगे : साडेसतरानली, मालवाडी व हड़पसरवासियों ने लिया संकल्प

IMG-20241108-WA0010

अध्ययनशील और कर्तव्यनिष्ठ नेतृत्व चेतन तुपे को ही विधानसभा में भेजेंगे : साडेसतरानली, मालवाडी व हड़पसरवासियों ने लिया संकल्प

हड़पसर, नवंबर (हड़सपर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
चेतन तुपे पाटिल के रूप में एक बार फिर से एक अध्ययनशील और कर्तव्यनिष्ठ नेता को विधानसभा में भेजने का अवसर आया है। उस अवसर का लाभ उठाने के लिए सभी मतदाताओं को उन्हें फिर से चुनना चाहिए और हड़पसर के समग्र विकास के लिए उन्हें फिर से अवसर देना चाहिए। यह अपील महायुति के सभी पदाधिकारियों ने की है।

साडेसतरानली, मालवाडी, आनंदनगर में पदयात्रा व बाइक रैली निकाली गई थी। हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के इस परिसर के नागरिकों से महागठबंधन के प्रत्याशी चेतन तुपे पाटिल ने की बातचीत की। नागरिक अपनेपन से उत्साहपूर्वक आगे आकार चेतन तुपे का समर्थन कर रहे थे।

हड़पसर की माटी का नेतृत्व के रूप में फिर से एक बार विधायक के रूप में चेतन तुपे पाटिल को ही विधानसभा में भेजेंगे। यह विश्वास साडेसतरानली, मालवाडी, आनंदनगर व सभी हड़पसरवासियों ने व्यक्त किया।

चेतन तुपे पाटिल ने हड़पसर के विकास को और अधिक गतिशील बनाने की अपील करते हुए जनता से घड़ी के चुनाव चिन्ह के लिए वोट करने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्र के महायुति के सभी नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस बीच केशवनगर बधे बस्ती परिसर में बाइक रैली और पदयात्रा का मुंढवा, बधे बस्ती, केशवनगर साथ ही लक्ष्मी कालोनी, विट्ठल नगर, 15 नंबर, सातव प्लॉट, पारिजात प्लॉट, साधना सोसाइटी, कुबेरा संकुल, कुबेरा विहार, कामधेनु इस्टेट, भोसले गार्डन, लोहिया नगर के मतदाताओं और नागरिकों ने बहुत ही सहजता से महायुति के उम्मीदवार चेतन तुपे का स्वागत किया, उन्हें बधाई देते हुए जीत की कामना कर रहे हैं।

इस अवसर पर यहां भारतीय जनता पार्टी के हड़पसर विधानसभा अध्यक्ष संदीप दलवी, पूर्व नगरसेवक शिवाजी भाऊ पवार, पूर्व स्वीकृत नगरसेविका संजीवनी जाधव, बालासाहेब दौंडकर, गणेश घुले, गजानन भाऊ तुपे, नरेंद्र सावंत, मंगेश केंद्रे, वाल्हेकर काका, इम्तियाज मोमीन, जयप्रकाश जाधव, सुभाष आरोले, संतोष दलवी, मयूर तुपे अविनाश तुपे, रुपेश तुपे, संदीप शिंदे, अमृत तपे कालिदास इंगले, मीनाक्षी अहिरे, वायजी पवार, महायुति के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *