12/07/2025

छात्रों के सपनों को साकार कर रह रहा है मानवतावादी समाज सेवा संगठन : सुनीता जाधव

Anushka Biradar

छात्रों के सपनों को साकार कर रह रहा है मानवतावादी समाज सेवा संगठन : सुनीता जाधव

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
शिक्षा आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य बनाने में मदद करती है। यह उन्हें ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें और समाज के विकास में योगदान दे सकें, इसलिए शिक्षा दान को महादान मानना एक गहरी समझ और सम्मान का प्रतीक है। शिक्षा समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी को मद्देनजर रखते हुए मानवतावादी समाज सेवा संघटना वित्तीय स्थिति से कमजोर छात्रों को ‘दत्तक अभिभावक योजना’ के तहत मदद करती है। यह विचार मानवतावादी समाज सेवा संघटना की आजीवन सदस्या सुनीता अशोक जाधव ने व्यक्त किए।

पिछले वर्ष दत्तक अभिभावक योजना के अंतर्गत आठवीं कक्षा में सुश्री अनुष्का मीना बिरादर नामक बालिका को गोद लिया गया था। तद्नुसार, मानवतावादी समाज सेवा संघटना की आजीवन सदस्या सुनीता अशोक जाधव द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए सुश्री अनुष्का और उनकी मां मीना को 10,000/- रुपये का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर संघटना के सचिव श्री अशोक जाधव और कोषाध्यक्ष श्री बालू बारवकर उपस्थित थे।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *