लोकसभा चुनाव में निर्णायक होगी नारी शक्ति !

लोकसभा चुनाव में निर्णायक होगी नारी शक्ति !

मुंबई, अप्रैल (महासंवाद)
पांच चरणों में होनेवाले आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का निर्धारण करने में इस बार महिला मतदाता का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा क्योंकि 2004, 2009, 2014 और 2019 की तुलना में 2024 में महिला मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

2004 में पुरुष और महिला मतदाताओं का अलग-अलग पंजीकरण किया गया नहीं था, इसलिए उस वर्ष कुल 3 करोड़ 42 लाख 63 हजार 317 मतदाता पंजीकृत थे।
2009 और 2014 इन दोनों लोकसभा चुनावों के लिए किए गए मतदाता पंजीकरण में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में कम थी। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदाता पंजीकरण में महिला मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 1 हजार पुरुषों के पीछे 925 महिलाएं ऐसा अनुपात था। वर्ष 2014 में, मतदाता सूची में महिलाओं का अनुपात प्रति 1 हजार पुरुषों के पिछे 889 महिलाएं, ऐसा उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

स्वीप अभियान
महिला मतदाता जागरूकता के लिए भारत निर्वाचन आयोग स्वीप (SVEEP-Systematic Voters Education and Elector Participation) कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न गतिविधियाँ क्रियान्वित कर रहा है। महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाना इस अभियान का अहम उद्देश्य है। इसके लिए आंगनवाड़ी सेविका, आशा कर्मचारी, नर्सों, महिला स्वयं सहायता समूहों, गैर-सरकारी संगठनों आदि का सहयोग महिला मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने के लिए लिया जा रहा है। इसके अलावा उद्योग, शिक्षा, सामाजिक, साहित्य, कला और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं के माध्यम से महिलाओं को मतदाता पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कुल मतदाता
2019 में सेवा मतदाता समेत 8 करोड़ 86 लाख 76 हजार 946 कुल मतदाताओं का पंजीकरण किया गया है। इसमें 4 करोड़ 64 लाख 25 हजार 348 पुरुष मतदाता हैं तो 4 करोड़ 22 लाख 79 हजार 192 महिला मतदाता और 2 हजार 406 तृतीयपंथी मतदाता थे।

2024 में 5 अप्रैल 2024 के अनुसार कुल 9 करोड़ 26 लाख 37 हजार 230 कुल मतदाताओं की संख्या बताई जा रही है। इसमें 4 करोड़ 86 लाख 04 हजार 798 पुरुष मतदाता हैं तो 4 करोड़ 44 लाख 16 हजार 814 महिला मतदाता और 5 हजार 618 तृतीयपंथी मतदाता हैं।

Spread the love
Previous post

इम्मानुएल चर्च असेंब्ली ऑफ गॉड ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सामर्थ्य सप्ताह

Next post

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य के आठ चुनाव क्षेत्रों में कुल 352 उम्मीदवारों में से 299 उम्मीदवारों के आवेदन वैध

Post Comment